Sunday , October 6 2024
Breaking News

संभागीय एवं जिला मुख्यालयों पर मनाया गया जनजाति गौरव दिवस

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिये गये निर्णयानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 15 नवम्बर को शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में शहीद बिरसा मुण्डा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की जाकर उनकी शौर्यगाथा से जनमानस को अवगत करवाया गया। इसके साथ ही जनजातीय स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। मध्यप्रदेश में अब हर वर्ष 15 नवंबर का दिन जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

रीवा संभाग

पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सतना में बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई। उन्होंने नागरिकों से बिरसा मुण्डा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सांसद गणेश सिंह और कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भी संबोधित किया। मंत्री श्री पटेल ने अमरपाटन में अमर शहीद बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। रीवा में पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में अमर शहीद बिरसा मुण्डा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम को विधायक श्री केपी त्रिपाठी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी संबोधित किया। सीधी के मानस भवन में हुए कार्यक्रम में शहीद बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने आदिवासी जननायकों की वीरता का स्मरण किया। कार्यक्रम में बांसुरी वादक रामलाल बेगा को सम्मानित किया गया। सिंगरौली में हुए कार्यक्रम को विधायक सर्वश्री राम लल्लू वैश्य, सुभाष राम चरित्र वर्मा, अमर सिंह और कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने शहीद बिरसा मुण्डा की वीरता का स्मरण किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 50वां उस्‍ताद अलाउद्दीन खां समारोह 8 से 10 अक्‍टूबर को मैहर में, प्रदेश व देश के लब्‍धप्रतिष्ठित कलाकार अर्पित करेंगे स्‍वरांजलि

सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *