Saturday , May 11 2024
Breaking News

Rewa: पंचायतों में लगा एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर, कार्यक्रम की हो रही सराहना

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सिरमौर ब्लॉक में द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वाधान में किशोरी सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल 2022 शनिवार को ग्राम पंचायत भमरा, लैन बधरी, एवं पडरिया में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीनो पंचायतों की 284 लोगो का एनीमिया जांच किया गया, जिसमे 67 टारगेट ग्रुप की किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया, साथ ही 82 अन्य किशोरी बालिका, 30 गर्भवती, 37 धात्री माता, 61 अन्य महिला एवं 7 प्रशासनिक समिति के सदस्यों का भी एनिमिया की जांच की गयी। कुल 284 जाँच में 62 लोग एनीमिक पायी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा सभी किशोरी बालिकाओं को जांच के उपरांत मुफ्त दवा भी उपलब्ध की गई। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।

किशोरी बालिकाओ में एनीमिया और आयरन की कमी न हो इसको देखते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान बी. एल. प्रजापति जी ने किशोरी बालिकाओं को बताया कि शरीर में खून की मात्रा कम होना ही एनीमिया रोग है। पुरुष के शरीर में 12 से 16 ग्राम हीमोग्लोबिन होना चाहिए, वहीं महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 से 14 के बीच होना चाहिए। प्रजापति ने बताया कि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इससे बचने के लिए लौह तत्व युक्त चीजें खाना चाहिए। इसके अलावा विटामिन ए एवं सी युक्त खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्भवती एवं किशोरी बालिकाओं को आयरन, फॉलिक एसिड की एक गोली नियमित खाना खाने के बाद लेना चाहिए। हंगर प्रोजेक्ट के कार्यक्रम समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि हीमोग्लोबिन के लेवल को मेंटेन रखने के लिए गर्मियों में तरबूज खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हरी सब्जियां, डाइट में केला, पालक और अन्य हरी सब्जियां खाएं, भोजन में खट्टे फल का सेवन कर सकती हैं,जैसे – संतरा, नींबू, अंगूर, आदि। एनीमिया जांच शिविर का लक्ष्य ऐसी पंचायतों के बस्तियों में रखा गया था, जहां पर कि किशोरी बालिकाएं वंचित व गरीब वर्ग से ज्यादा है। उन्हें अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। जाँच शिविर में स्वास्थ्य विभाग से ANM अंजुला कोल, प्रवीण पटेल, अनीता वर्मा, आशा सह्योगनी एवं आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा द हंगर प्रोजेक्ट से कार्यक्रम समन्वयक पुरूषोत्तम शर्मा, (फील्ड ट्रेनर) कमलाकर चतुर्वेदी, अंजू सिंह, मनोज रजक, महेश कुमारी, वालेंटियर्स संगीता साकेत, विद्यावती साकेत, एवं प्रतिमा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *