Sunday , May 5 2024
Breaking News

Umaria: मां, जीजा और चचेरे भाई की मदद से किया महिला का अपहरण, फिर एक महीने तक किया दुराचार 

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ घर से मायकेजाने के लिए निकली एक महिला के अपहरण के बाद उसके साथ एक महीने तक लगातार दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अपने एक अन्य सहयोगी के साथ फरार है। इस घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि आरोपी ने महिला के अपहरण के लिए न सिर्फ अपने जीजा और अपने चचेरे भाई बल्कि अपनी मां का भी सहयोग लिया।

दर्ज हुआ मामला

महिला के लापता होने के बाद स्वजन ने मानपुर थाने में गुमइंसान की कायमी कराई और उधर आरोपी महिला का अपहरण कर सीमावर्ती जिले कटनी में बंधक बना कर दैहिक शोषण करता रहा। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर मानपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी हेतराम चौधरी, उसकी मां कौशल्या बाई, चचेरा भाई पन्नेलाल चौधरी तीनों निवासी ग्राम भमरहा और जीजा राजू चौधरी निवासी अमिलिया के विरुद्घ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

मुख्य आरोपित फरार

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हेतराम चौधरी की मां कौशिल्या बाई व जीजा राजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी हेतराम व उसका चचेरा भाई पन्नेलाल फरार है। हालांकि इन दोनों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। बताया जाता है कि करीब माह भर पहले मार्च के शुरुवाती हफ्ते में पीड़ित महिला का अपहरण उस समय हुआ जब वो ससुराल से अपने मायके आ रही थी। जब पीड़ित महिला समय पर घर नही पहुंची तो परिजनों ने क़ई जगह तलाश की। बाद में मानपुर थाने में गुमइंसान की कायमी करा दी गई। बताया जाता है कि अपहरण के दौरान पीड़ित महिला का मोबाइल भी आरोपियों ने ले लिया था, जिस वजह से पीड़िता न उनके चंगुल से भाग पा रही थी और न अपने परिवार से संपर्क ही साध पा रही थी।

एक माह बाद छूटी

करीब माह भर बाद पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों तक पहुंची और अपने साथ हुई घटना की पूरी व्यथा सुनाई। जिसके बाद मामले की शिकायत मानपुर पुलिस से की गई।

कटनी में बनाया था बंधक

अपहरण कर सीमावर्ती जिले कटनी में आरोपियों ने महिला को बंधक बनाया था। वही 4 सप्ताह तक लगातार महिला का दैहिक शोषण करता। बताया जाता है कि इस मामले का मुख्य आरोपी हेतराम चौधरी के पास तूफान वाहन है, जिससे वह सवारी ढोने का काम करता है। घटना दिनांक 5 मार्च को आरोपी हेतराम चौधरी मानपुर बस स्टैंड पर सवारी का इंतार कर रहा था। उसी दौरान आरोपी ने पीड़ित महिला का अपहरण किया और अपने तूफान वाहन से अपने जीजा के पास पहुंचा गया। मुख्य आरोपी हेतराम की मां कौशिल्या बाई एवम चचेरे भाई पन्नेलाल और जीजा राजू चौधरी एक दूसरी कार में पीड़ित महिला को जबरदस्ती बैठाकर सीमावर्ती जिला कटनी निकल गए। अपहरण और बंधक बना महिला को करीब माह भर हेतराम हवस का शिकार बनाता रहा। बाद में पीड़ित महिला को धमकी देकर गांव ले आया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: उर्वरक के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने कृषि अधिकारियों को निर्देश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *