Wednesday , July 3 2024
Breaking News

मेला ड्यूटी में नियुक्त 10 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट-प्रशानिक अधिकारी बदले

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ दीपावली अमावस्या मेले के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल चित्रकूट में 12 से 16 नवम्बर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र को दस जोन में विभाजित कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है। पूर्व में नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/प्रशासनिक अधिकारियों में से 10 अधिकारी बदले गए।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया द्वारा जारी आदेशानुसार प्रथम जोन (प्रथम मुखार बिन्दु) में सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा के स्थान पर राजस्व निरीक्षक संजीव पाण्डेय मो.नं.-9981054835, द्वितीय जोन (द्वितीय मुखार बिन्दु) में सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ईश्वर प्रधान के स्थान पर रा0नि0 रामसुरेश त्रिपाठी मो. 9424326709, तृतीय जोन (मेला कंट्रोल रूम) में प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक ना0त0 एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सबिता यादव के स्थान पर ना0तह0 एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सुश्री अनुराधा सिंह मो. 8349177868, चतुर्थ जोन (भरत घाट) में रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक सहा0आपूर्ति अधिकारी नागेन्द्र सिंह के स्थान पर रा0नि0 वीरेन्द्र द्विवेदी मो. 8085665888, छठवां जोन (गुप्त गोदावरी) में रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक कनि0आपूर्ति अधि0 बृजेन्द्र जड़िया के स्थान पर रा0नि0 शाकम्भरी द्विवेदी मो. 8085030328, सातवां जोन (सती अनुसुइया) में रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक कनि.आपूर्ति अधि. पियूष शुक्ला के स्थान पर रा0नि0 मुनीन्द्र प्रसाद तिवारी मो.-7587979371 तथा नौवां जोन (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस) में प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक उपसंचालक ग्राम एवं नगर निवेश आरके पाण्डेय एवं जिला खेल अधिकारी मोहम्मद अहमद के स्थान पर सहा.अधी. भू-अभिलेख सुश्री लक्ष्मी वर्मा मो.-887334636, सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक सहा.आपूर्ति अधि0 सज्जन सिंह परिहार के स्थान पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र आरके सिंह मो.-9575973161 एवं रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक जिला खाद्य अधिकारी पीएल राय के स्थान पर जिला खेल अधिकारी मोहम्मद अहमद मो.-7415318536 तथा रिजर्व दल में नायब तह0 दीपक द्विवेदी के स्थान पर रा0नि0 शिवपुरोहित गौतम मो.-7000014245 को नियुक्त किया गया है।
नियुक्त किए गए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/प्रशासनिक अधिकारी मेला प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी सुश्री विमलेश सिंह मो0नं0 9644002828 सतना के साथ समन्वय स्थापित कर हेमकरण धुर्वे मो0नं0-9424690258 उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझगवां एवं आशीष कुमार द्विवेदी (मो0नं0-8982610559) प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी चित्रकूट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *