Monday , May 20 2024
Breaking News

Russia Ukraine-war: क्या बड़ी जंग के मूड में हैं पुतिन, यूक्रेन समर्थक देशों की लिस्ट तैयार करवा रहे, जानिए प्लानिंग

Russia Ukraine-war: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का रविवार को 11वां दिन है। तनाव लगातार बढ़ रहा है और टकराव कम करने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। जिस तरह से बड़े देश एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं, उससे तीसरे विश्व युद्ध (WWIII) की आशंका बढ़ती जा रही है। ताजा खबर यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी टीम को उन देशों की लिस्ट बनाने को कहा है जो अभी यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं। सवाल है कि क्या पुतिन किसी बड़ी जंग की तैयारी कर रहे हैं और समय आने पर यूक्रेन समर्थक अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों पर भी सैन्य कार्रवाई करेंगे? यह आशंका इसलिए भी प्रबल हो जाती है कि रूस ने 8 मार्च से अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बंद करने का फैसला किया है। अभी यहां-वहां फंसे रूसी नागरिकों को लाने का काम चल रहा है।

चीन ने ताइवान पर हमला किया तो ऐसे मदद करेगा अमेरिका

व्हाइट हाउस ने तय किया है कि यदि रूस की तर्ज पर यदि चीन, ताइवान में घुसने की कोशिश करता है तो वह ताइवान को मिसाइल डिफेंस सिस्टम प्रदान करेगा। अमेरिका का यह फैसला इन आशंकाओं के बीच अहम माना जा रहा है कि चीन किसी भी वक्त ताइवान पर हमला कर सकता है।

रूस ने शनिवार को दो शहरों में युद्ध विराम (सीजफायर) का ऐलान किया था जो नाकाम रहा। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के भविष्य पर संदेश जताया है। पुतिन नेचेतावनी दी कि यूक्रेनी राज्य का दर्जा खतरे में है। इशसे पहले उन्होंने रूस पर पश्चिम के प्रतिबंधों की तुलना ‘युद्ध की घोषणा’ से की। पुतिन ने दोहराया कि यूक्रेन में उनका लक्ष्य विसैन्यीकरण करके और नाजीवाद मिटाकर कर देश को तटस्थ बनाकर रूसीभाषी समुदाय की रक्षा करना है।

मास्को के निकट एक ट्रेनिंग सेंटर पर एयरोफ्लोत की महिला फ्लाइट अटेंडेंट को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के खिलाफ जो प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं वे युद्ध के समान हैं। लेकिन ईश्वर का धन्यवाद है कि यह अभी ये प्रभावी नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि किसी अन्य ताकत ने यदि नो-फ्लाई जोन लागू करने का कोई भी प्रयास किया तो उसे रूस के खिलाफ युद्ध माना जाएगा। हालांकि नाटो ने यूक्रेन द्वारा नो फ्लाई जोन की मांग को खारिज कर दिया। उसका मानना है कि ऐसी किसी भी कोशिश से यूक्रेन के बाहर भी लड़ाई छिड़ सकती है।

पुतिन ने कहा कि उनकी सेना में पेशेवर सैनिकों के अलावा और किसी संगठन के लड़ाके शामिल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम अपनी सेना में कहीं और से लड़ने वाले नहीं ला रहे हैं। हमारी सेना पेशेवर सैनिकों के दम पर ही अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगी। सारा सैन्य अभियान योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है। मुझे विश्वास है कि मेरी सेना सभी काम पूरे करेगी।

पुतिन ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया कि रूस में किसी प्रकार का मार्शल ला या आपात स्थिति की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय तभी लागू किए जाते हैं जब कोई महत्वपूर्ण आंतरिक या बाहरी खतरा हो। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की विशेष व्यवस्था शुरू करने की भी हमारी योजना नहीं है। वर्तमान में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने रूस में युद्ध के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर शिकंजा कसा है।

 

About rishi pandit

Check Also

दोबारा गर्भवती होने पर प्रेमिका ने लवर का लिंग काटकर कूड़ेदान में फेंका, मरने तक चिल्लाता रहा युवक

नई दिल्ली/कोलोराडो. एक महिला ने झगड़े के बाद अपने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *