Saturday , May 11 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal: इस हफ्ते होंगे सकारात्मक बदलाव, जानिए अपना शुभ अंक, शुभ रंग और अपना वीकली राशिफल 

Weekly Rashifal Feb 20 to 26, 2022: मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): आत्मविश्वास के साथ नए व्यावसायिक कार्यों को पूर्ण करेंगे व पारिवारिक विवादों का हल करेंगे। कठिन परिस्थितियों व द्वंद्व में फंसने पर अंतर्मन में ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित होगी। कार्यस्थल पर अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़ा सुखद समाचार मिलेगा। गलत निर्णय लेने से बचें। जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन आपके द्वारा वादे पूरे न होने पर साथी का मन मायूस हो सकता है। यात्रा का योग है। ध्यान व योग करें। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: स्काई ब्लू

वृष (21 अप्रैल-21 मई) : तनावपूर्ण परिस्थितियों में समझौते व शांति का मार्ग निकलेगा। घर व कार्यस्थल पर स्नेह व सौहार्द रहेगा। व्यावसायिक साझेदारी मजबूत होगी। झगड़ा शांत होने के बावजूद कुछ अहंकार बना रह सकता है। दुख व खुशी, सत्य व असत्य, स्वार्थ व नि:स्वार्थ भावों के साक्षी बनेंगे। निजी व व्यावसायिक मामलों में अनिर्णय की स्थिति महसूस करने पर उन्हें विलंबित करना उचित है। तुला राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: रोज पिंक

मिथुन (22 मई-21 जून): परिस्थितियों से पराजित व मानसिक तनाव महसूस करेंगे। निजी व व्यावसायिक जीवन में विकल्पों के मध्य दिल व दिमाग विपरीत दिशा में खींचेंगे। निरर्थक प्रयासों से निराशा होगी। परिस्थितियों को स्वत: परिवर्तित होने दें। निजी संबंध आलोचना या बहस के बजाय धैर्य, प्रेम व फिक्र से बेहतर होंगे। धन के कुशल प्रबंधन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं की तुलना से बचें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: व्हाइट

कर्क (22 जून-22 जुलाई): घर व आफिस की सामान्य दिनचर्या बोझिल प्रतीत होंगे। उसमें परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। किसी भी प्रकार की क्षति या असफलता को लेकर व्यथित न हों। चीजें तेजी से परिवर्तित होंगी। समुद्र किनारे यात्रा का योग बनेगा। शांति व रचनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए महत्वाकांक्षा व भौतिक लक्ष्य का कुछ सीमा तक त्याग करने को तैयार होंगे। नए दृष्टिकोण से पुरानी समस्या का हल निकलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अंक: 12 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): घर व कार्यस्थल पर चीजें सुचारू गति से आगे बढ़ेंगी। आपके गरिमामय व्यक्तित्व को प्रशंसा मिलेगी। एक वयोवृद्ध व्यक्ति अविश्वसनीय साबित हो सकता है, उसे कोई अहम जिम्मेदारी सौंपने से बचें। सुलझे दृष्टिकोण के साथ जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उससे आपका व अन्य लोगों का जीवन समृद्ध होगा। अपने अनुभव दूसरों संग बांटें। आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी खुद पर लें व दूसरों पर निर्भर होने से बचें। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। निजी संबंधों में सहयोग व सौहार्द रहेगा, किंतु व्यापार में लाभ-हानि का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों व दृष्टिकोण में परिवर्तन के साथ ही दुख का भाव प्रसन्नता में परिवर्तित हो जाएगा। व्यवस्था में कुछ अहम परिवर्तनों का सूत्रपात करने के बाद व्यावसायिक कार्य सुचारू गति से आगे बढ़ेंगे। परिवार व मित्रों से मुलाकात करेंगे। कार्यस्थल पर अविश्वसनीय व्यक्ति से बचें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: चेरी रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): मुखौटों व बचाव के प्रयासों को ठुकराते हुए कठोरता से सत्य को इंगित करेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण व वैचारिक रूप से स्पष्ट रहेंगे। निजी संबंधों के प्रति स्नेहिल व व्यावसायिक मामलों में निष्पक्ष रहेंगे। विचार विमर्श से निजी संबंधों में समझदारी व स्पष्टता सुनिश्चित करेंगे। पारिवारिक व व्यावसायिक जीवन में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य व अंतर्मन की प्रसन्नता पर ध्यान केंद्रित करें। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: स्काई ब्लू

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): व्यावसायिक मामलों में आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय लाभप्रद साबित होंगे। निजी संबंधों में स्वतंत्रता को महत्व देंगे। व्यावसायिक जीवन में रचनात्मकता व मौलिकता का प्रदर्शन करेंगे। निजी संबंधों में प्राथमिकताओं व मूल्यों के लिए मुखर होंगे। कार्यस्थल पर नया अवसर विस्तार प्रदान करेगा। यात्रा से तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास मौजूद लोगों को जिम्मेदारियां देते हुए क्षमताओं को निखारने का मौका देंगे। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): यथार्थवादी व व्यावहारिक रहते हुए एक समय पर एक कदम बढ़ाएंगे। भावनात्मक जुड़ाव निरर्थक व तकलीफदेह साबित होगा। दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं को महत्व दें। कार्यस्थल पर अप्रत्याशित व्यवधान सामने आएगा, जिसे त्वरित हल करें। चीजें तेजी से परिवर्तित होंगी, उन्हें सहज रूप में लें। परिवार व प्रियजनों को सहयोग मिलेगा। अतीत में उलझे रहने के बजाय अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। नकारात्मक लोगों से बचें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सैफ्रन

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): कठिन परिश्रम से व्यावसयिक कार्य पूर्ण होंगे। वित्तीय मामले हल होंगे व तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल पर चतुर प्रयासों से नकारात्मक तत्व सामने आएंगे। अनुभव के आधार पर मित्रों व परिस्थितियों के बारे में सहजता से निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगे। शीघ्रता में कोई गलत निर्णय लेने से बचें। मेष राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सामाजिक जीवन को गति मिलेगी, हालांकि आलस्य व संकोच महसूस करेंगे। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: लश ग्रीन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): निजी जीवन में आनंद रहेगा। साथी संग प्रेम के पल साझा करेंगे। व्यावसायिक जीवन में मुखर व निष्ठावान रहते हुए प्रशंसा अर्जित करेंगे। बीमारी से उबरेंगे व स्फूर्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य व सहयोग आवश्यक है। अप्रत्याशित घटनाक्रमों का योग है, उन्हें सकारात्मक रूप से लें। विनोदप्रिय रवैया कठिन परिस्थितियों से निकलने में मदद करेगा। जिससे प्रेम करते हैं, उसके प्रति समझदारी व मित्रवत रवैया अपेक्षित है। शुभ अंक: 19 शुभ रंग: गोल्डन यलो

मीन (20 फरवरी-20 मार्च): निजी संबंधों में प्रेम व सौहार्द रहेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकानभरा रहेगा। व्यावसायिक जीवन में चीजें सुचारू गति से आगे बढ़ेंगी। आवभगत के दौरान अपव्यय से बचें। पुराने मित्रों संग अतीत की यादें ताजा करेंगे। कठिन परिस्थितियों में स्वजनों का साथ देंगे। कर्क राशि के व्यक्ति के साथ साझेदारी करेंगे। कलात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। छोटी बातों को महत्व देने में बड़ी चीजों की अनदेखी कर सकते हैं। दिल की सुनें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: रोज पिंक

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *