Thursday , May 9 2024
Breaking News

Satna: दर्ज रकबे, फसल एवं फसल की किस्म के आधार पर होगा किसानों का पंजीयन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ किसानों का पंजीयन गिरदावरी किसान एप में दर्ज रकबे, फसल एवं फसल की किस्म के आधार पर किया जा रहा है। गिरदावरी किसान एप में दर्ज जानकारी से संतुष्ट न होने पर पंजीयन के पूर्व किसान को भूमि, बोई फसल एवं फसल की किस्म आदि में संशोधन के लिए गिरदावरी एप में दावा आपत्ति कर सकते हैं। आपत्ति का निराकरण होने पर पंजीयन किया जा सकेगा। कृषक, अनुमोदित उपार्जन केन्द्रों की सूची एम.पी.ऑनलाईन, सी.एस.सी., लोक सेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे में ई-उपार्जन पोर्टल पर देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या होने पर किसान सीएम हेल्पलाइन 181 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तिथियां पुनः निर्धारित की गई है जिसके अनुसार अब 27 फरवरी से एक मार्च तक अभियान का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब हो कि पूर्व में उपरोक्त अभियान 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होना था। किन्तु कोरोना के बढते संक्रमण केसो को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तिथियां पुर्ननिर्धारित की गई है। जिसके अनुसार अब 27 फरवरी से अभियान शुरू होगा।

आरटीई के तहत मान्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि 21 फरवरी

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कक्षा 8 तक के अशासकीय स्कूलों के लिए नवीन मान्यता और मान्यता नवीनीकरण की संशोधित समय सारणी जारी की है। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि इच्छुक अशासकीय विद्यालय मान्यता नवीनीकरण और नवीन मान्यता के आवेदन आरटीई एमपी ऐप के माध्यम से 21 फरवरी 2022 तक कर सकेंगे। इसके पूर्व 10 फरवरी 2022 आवेदन अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी जिसे विद्यालयों की सुविधा के लिए बढ़ाया गया है।

राज्य शिक्षा केंद्र ने इस संबंध में सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्रोत समन्वयकों को निर्देश जारी किये हैं। बी.आर.सी.सी. प्राइवेट स्कूलों का 28 फरवरी 2022 तक भौतिक सत्यापन कर निरीक्षण प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी 10 मार्च 2022 तक मान्यता आवेदन का निराकरण करेंगे। आवेदन निरस्तीकरण की अपील 45 कार्य दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष की जा सकेगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: बाल विवाह करने पर होगी सजा और जुर्माना

बाल विवाह की सूचना कंट्रोल रुम के दूरभाश 07672-494353 पर दे सकते हैं नागरिक सतना,भास्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *