Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: नाबालिग का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल 

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले की सिंहपुर थाना पुलिस द्वारा नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। गिरफ्तार दोनों ही आरोपी मझियार सिंहपुर के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने कक्षा 9वीं की छात्रा को 20 जनवरी 2022 की रात घर से सोते वक्त अपहरण कर ले गए थे और दुष्कर्म किया था जिसके बाद रैगांव पुलिस ने अपहरण नाबालिग को दस्तयाब किया था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 22 जनवरी 2022 को कि पीड़िता की मां ने थाना सिंहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि की मेरे दो लड़की तथा एक लड़का है। लड़की कक्षा 9 वीं में पढती है जो 20 जनवरी 22 को रात्रि करीब 11.00 बजे तक घर में थी। सब लोग सो रहे थे लड़की अलग कमरे में सो रही थी, लेकिन उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी लड़की घर में नहीं थी। तब गांव, पडो़स में व रिश्तेदारियों में फोन लगाकर इधर-उधर तलाश किया किंतु लड़की की कोई जानकारी नहीं मिली। फरियादी कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर उसकी जांच की गई। जिसके बाद अपहर्ता को 25 जनवरी 22 को रैगांव पुलिस चौकी में आने पर दस्तयाब किया गया और लड़की के कथन न्यायालय नागौद में दर्ज कराए गए।

अपहर्ता के कथन के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण के आरोपियों उमाकांत यादव व रामाकांत यादव की पता तलाश लगातार की जा रहा थी जो गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

इनका सराहनीय योगदान

इस घटना में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी नागौद मोहित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंहपुर उप निरी संदीप चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी रैगांव उप निरी महेंद्र गौतम, आरक्षक रजनीश सिंह, भरत बारिया, गोकुल मुवेल ने कार्रवाई कर भूमिका निभाई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: संतुलित उर्वरकों के उपयोग से बढ़ती है पैदावार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर किये गये प्रयोगों से यह बात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *