सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ हनुमान धारा चित्रकूट में नवनिर्मित रोपवे की सुविधा का शुभारंभ सोमवार को सांसद गणेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, कलेक्टर अजय कटेसरिया, एसडीएम एचके धुर्वे, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे। जानकारी में बताया गया कि इस रोपवे की सुविधा का लाभ आमजन को दीपावली के बाद उपलब्ध होगी। इस रोपवे से एक घंटे में 500 यात्री यात्रा कर दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/11/news-no-89-2-e1604925797841.jpeg)