Monday , June 30 2025
Breaking News

Panna: दो पक्के घरों को तोड़कर घुसा ट्रक, दो महिलाएं और 3 बच्चे घायल

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/   उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती ग्राम कठगांय यादव का पुरवा में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो पक्के घरों को तोड़ता हुआ घुस गया। अचानक हुए हादसे में घर के अंदर रह रहे लोगों में 2 महिलाएं और 3 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।

मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना में 2 महिलाएं कंचन पति विनोद, सावित्री पति सुरेश व तीन बच्चे राखी पिता विनोद उम्र 8 वर्ष, छोटी पिता विनोद 6 वर्ष, किशन पिता विनोद 3 वर्ष एवं ट्रक चालक अनिल कुशवाहा उम्र 18 वर्ष घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा मकान के मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला गया और डायल 100 व धरमपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। कुछ ही देर में पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गया जिनके द्वारा घायलों को अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक अनिल कुशवाहा पिता कैलाश कुशवाहा शराब नशे में धुत बताया गया है। ट्रक इतनी तेज रफ्तार था कि मकान की बीम टूटकर ट्रक में घुस गई थी जिसमें ट्रक चालक भी दब गया था। जिसे पुलिस ने लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया ओर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस गांव में यह हादसा हुआ वह पन्ना जिले का उत्तर प्रदेश की सीमा पर नरैनी कलिंजर रोड में बसा हुआ गांव है।

 चट्टान से टकराई कार, चार घायल दो गंभीर

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि में जिले के अजयगढ़-सिंहपुर के बीच दुर्गम घाटी के मोड़ की चट्टान में कार टकराने से 4 युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय के द्वारा राहगीरों की मदद से अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों द्वारा 2 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार उपरांत जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया और 2 का अजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।

बारात में शामिल होने जा रहे थे युवक

हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 5-6 फरवरी की दरमियानी रात छतरपुर जिले के लवकुश नगर से अजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम तरौनी बारात में शामिल होने कार से आ रहे दुष्यंत सिंह पिता राजाराम, देव सिंह पिता पहलवान सिंह, अभिषेक सेन पिता जगदीश सेन, योगेश विश्वकर्मा पिता राजा भैया विश्वकर्मा, कार से आ रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे सिंहपुर घाटी की मोड़ में ट्रक से क्रॉसिंग के समय अनियंत्रित होकर वाहन चट्टान से टकरा गया। जिसमें 4 युवक घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। दो युवक का पैर फैक्चर होने व एक के सीने में व एक क माथे में चोट है। 2 की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए रेफर किया गया है।

 

About rishi pandit

Check Also

Damoh: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

दमोह/ दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *