Friday , October 30 2026
Breaking News

Damoh: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

दमोह/ दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं मेंं पढ़ने वाले नाबालिग छात्र और छात्रा ने मंगलवार दोपहर अपने हांथ की नस काट ली। इससे खून की धार निकलना शुरू हो गई। जैसे ही शिक्षकों को जानकारी लगी वे तुरंत ही दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उनके बयान लिए हैं, लेकिन घटना के पीछे की असल वजह फिलहार स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार बांसा गांव में संचालित पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11वी के छात्र और कक्षा दसवीं की छात्रा ने दोपहर के समय स्कूल परिसर में ही अपने हांथ की नस काट ली। इससे कुछ ही देर में खून की धार लग गई जिससे दोनों घबरा गए और चिल्लाने पर शिक्षक मौके पर पहुंचे। दोनों के हांथ से खून निकलता देख तत्काल सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी और परिजनों को सूचित किया गया। डायल हंड्रेड की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घटनाक्रम सामने आने पर देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार, चौकी प्रभारी सागर नाका नितेश जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। छात्रा से महिला पुलिस अधिकारी और नाबालिग छात्र से पुलिस जानकारी लेने में जुटी हुई है। घायलों ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया, लेकिन जिस प्रकार से दोनों ने एक साथ अपने हांथ की नस काटी है उससे प्रेम प्रसंग की संभावना भी जताई जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क कोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *