Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: रोजगार सहायक पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों के साथ टावर पर चढ़ा नेता

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उचेहरा जनपद के पोंडी पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली से परेशान होकर भाजपा युवा मोर्चा के अटरा अध्यक्ष अपने साथियों समेत बिजली के हाइटेंशन टावर में च़ढ़ गए और रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इनका आरोप है कि रोजगार सहायक द्वारा अपात्र लोगों को पात्र कर पीएम आवास का लाभ दिलाया जा रहा जबकि पात्र ग्रामीण परेशान हैं।

इसे लेकर विगत दिनों कुछ ग्रामीण कलेक्टर सहित जिला पंचायत कार्यालय में लिखित ज्ञापन सौंपा था। घटना उचेहरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोड़ी की है, जहां पदस्थ महिला रोजगार सहायक सोनू पांडेय पर अपात्र लोगों को पात्र कर पीएम आवास का लाभ दिलाने का आरोप लगाया जा रहा है। अपात्रों को पीएम आवास देने व भ्रष्टाचार के अन्य मामलों को देखते हुए रोजगार के सहायक को हटाने की मांग को लेकर भाजयुमो अटरा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा अपने साथी रजनीश कुशवाहा एवं कामता कुशवाहा के साथ शुक्रवार की शाम टावर में चढ़ गए और देर रात टावर में चढ़कर ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

देर रात तक जारी रहा हंगामा

इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी नागौद के निर्देश पर नागौद थाना और पोड़ी चौकी के पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा टावर में चढ़े युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व अन्य लोगों से बातचीत की और उन्हें कहा गया की टावर से नीचे आए और बैठकर बातचीत करें ताकि समस्या का निदान किया जा सके, पर विरोध कर रहे लोग टावर से नहीं उतरे और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा और आधी रात कार्यकर्ता टावर के नीचे उतरे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *