Friday , June 13 2025
Breaking News

Rewa: अंधी हत्या का पर्दाफाश, बहन और भाभी पर गलत निगाह रखता था पुजारी, इसलिए कर दिया मर्डर

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के जवा थाना अंतर्गत भक्ता टोला स्थित शिव आश्रम के पुजारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बहन और भाभी पर गलत निगाह रखने पर उसकी हत्या आरोपी ने कर दी थी।  सोते समय रात में आश्रम के पुजारी की हत्या कर दी गई थी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जवा पुलिस मौके पर पहुंची थी। एफएसएल यूनिट और डाग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। हत्या के संदेही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

खून से लथपथ मिला था शव

जवा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजभान सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह जवा भक्ता टोला दादू शिव शिव आश्रम में पुजारी की हत्या हो गई है। सूचना पर पुलिस आश्रम पहुंची। जहां पर विभुवन प्रसाद केवट पुत्र स्व. काशी प्रसाद केवट (74) का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटनास्थल की जांच में मृतक के सिर में गंभीर चोट थी।

सुबह की थी हत्या

विवेचना के दौरान संदेही आरोपित राधेश्याम उर्फ गोलू चर्मकार पुत्र मुंशीलाल चर्मकार (25) निवासी भक्ता टोला से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि आश्रम का पुजारी मृतक त्रिभुवन प्रसाद केवट उसकी बहन व भाभी पर गलत निगाह रखता था। ऐसे में आक्रोशित होकर 27 जनवरी की भोर सुबह 4 बजे आश्रम पहुंचा। जहां त्रिभुवन प्रसाद केवट अकेला आश्रम में सोता मिला।

सिर पर किया प्रहार

पुजारी को आश्रम में सोता देख आरोपी राधेश्याम ने बांस के डंडे से 5 से 6 बार सिर में ताबड़तोड़ प्रहार किया था। जिससे पुजारी ने कुछ ही मिनटों में दमतोड़ दिया। पुजारी की मृत्यु के बाद आरोपी गांव से चला गया। साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर नजरें बनाए हुए था।

SP ने देखा था घटनास्थल

पुजारी की हत्या के बाद गत शुक्रवार को एसपी नवनीत भसीन घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान एसपी ने एसडीओपी समरजीत सिंह और थाना प्रभारी तेजभान सिंह से घटना की जानकारी ली, लेकिन रात होते होते पुलिस आरोपी तक पहुंच गई थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *