Wednesday , July 3 2024
Breaking News

हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। जसो थाना पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी आपस मे पिता पुत्र हैं।
घटना के सम्बंध में दी गयी जानकारी के अनुसार जसो थाना पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि ग्राम सुरदहा में कुलदीप दाहिया पर प्रेम लाल दाहिया एवं शशिकांत दाहिया ने कुल्हाड़ी व डंडा से प्राणघातक हमला किया है जिसे नागौद से सतना रेफर कर दिया गया है। इस सूचना पर बिरला अस्पताल सतना पहुंचकर फरियादी कुलदीप दाहिया पिता हरिप्रसाद दाहिया उम्र 19 वर्ष निवासी सुरदहा थाना जसो की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेम लाल दाहिया शशिकांत दाहिया दोनों निवासी सुरदहा के बिरुद्ध हत्या की कोशिश करने का प्रकरण थाना जसो मे अप. क्र. 298/20 धारा 341, 294, 307, 34 ताहि का कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा जप्त किया कर लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रेमलाल दाहिया तनय राम जियावन उम्र 60 वर्ष तथा शशीकांत उर्फ सतीश दाहिया पिता प्रेम लाल दाहिया उम्र 19 वर्ष निवासी सुरदहा के निवासी हैं। दोनों आरोपी आपस मे पिता- पुत्र हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *