Saturday , July 6 2024
Breaking News

National: साकार हरि बाबा, 23 वर्ष पहले आगरा में गिरफ्तार हो चुके हैं भोले बाबा, साथ में पकड़े गए थे छह और साथी

National agra bhole baba alias sakar hari was arrested along with six other associates in agra in: digi desk/BHN/आगरा/ साकार हरि बाबा पर बड़ी खबर सामने आई है। भोले बाबा 23 वर्ष पहले आगरा में गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके साथ छह अन्य साथी गिरफ्तार हुए थे, बाद में कोर्ट से बरी कर दिए गए थे। उत्तर प्रदेश के आगरा से साकार हरि बाबा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2000 में भोले बाबा आगरा में गिरफ्तार किए गए थे। चमत्कारी उपचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 224/2000 मुकदमा संख्या है।

मामले में भोले बाबा सहित सात लोग गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि उस समय साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट से बरी हो गए थे। दिसंबर 2000 में इस केस में एफआर लग चुकी है।

हादसे पर बाबा का पहला बयान: ‘मैं पहले ही वहां से चला गया था…’, जानिए किसे बताया हादसे का जिम्मेदार

हाथरस में हुए हादसे के बाद मंगलवार देर रात भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। तभी से पुलिस ने आश्रम की किलेबंदी कर दी। बाबा को पुलिस पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई मुगलगढ़ी गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ को लेकर साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। साकार हरि बाबा ने कहा है कि मैं पहले ही वहां से चला गया था। उन्होंने इस हादसे के पीछे आयोजकों को जिम्मेदार बताया है। साथ ही घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है।

आश्रम में नजरबंद हैं बाबा
हाथरस में हुए हादसे के बाद मंगलवार देर रात भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। तभी से पुलिस ने आश्रम की किलेबंदी कर दी। बाबा को पुलिस पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि आश्रम के अंदर बाबा की मौजूदगी से पुलिस इन्कार कर रही है। इसके बाद भी लगातार आश्रम के आसपास लगातार पुलिस की संख्या बढ़ती गई। 

रात बीतने के साथ ही बढ़ती गई फोर्स
सत्संग में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस घटना के जिम्मेदार भोले बाबा रात को ही हाथरस से बिछवां स्थित अपने आलीशान आश्रम में आ पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही जिले का प्रशासन भी अलर्ट हो गया। तुरंत ही सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे-जैसे रात बीतती गई उसी के साथ फोर्स की संख्या भी बढ़ती गई। भोगांव, कुर्रा, किशनी आदि थानों का फोर्स भी बुधवार की सुबह तक आश्रम के बाहर पहुंच गया।

आश्रम के आसपास डेरा जमाए हुए है पुलिस
आश्रम की किलेबंदी करने के साथ ही बाबा को नजरबंद कर दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों से जब पूछा गया तो वह बाबा के आश्रम में मौजूद होने की बात से इन्कार कर रहे हैं। बुधवार की शाम तक आश्रम के आसपास पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। वहीं आश्रम के एक सेवादार ने भोले बाबा के आश्रम में होने की पुष्टि की। बताया कि मंगलवार को दिन में 3 बजे बाबा आश्रम में आए और तभी से किसी का भी आश्रम में प्रवेश रोक दिया गया है। उधर पुलिस लगातार इस बात से इन्कार कर रही है। बहरहाल पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीमें भी कस्बा बिछवां में आश्रम के आसपास ही डेरा जमाए हुए हैं।

आश्रम के अंदर मौजूद हैं अनुयायी
कस्बा बिछवां स्थित आश्रम के अंदर भोले  बाबा की मौजूदगी है। इसको लेकर तो वहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देख कर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं सवाल ये है कि बाबा के साथ कौन-कौन लोग हैं जो इस समय आश्रम के अंदर मौजूद हैं। इनमें हाथरस में हुए हादसे के समय मौजूदगी अनुयायी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। इसको लेकर भी वहां मौजूद अधिकारी व अन्य जिम्मेदार कुछ भी बताने से बच रहे हैं। आश्रम के आसपास भी मीडिया के लोगों को जाने से रोका जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी

नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *