Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: 200 के पार पहुंचा सतना में Corona, बाजार में नहीं दिख रही कड़ाई, भीड़ में नहीं लग रही लगाम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच चुका है। जिले में जहां तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब भी कोरोना रिपोर्ट को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। रविवार को ही एक साथ 46 कोरोना संक्रमित मरीज जिले में पाए गए।एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर पूरे प्रदेश में चिंता है और अधिक से अधिक मरीजों की जांच की जा रही हैं तो दूसरी ओर सतना में एक बार फिर कोरोना रिपोर्ट में गणित का खेल खेलने की कोशिश शुरू हो गई है। जहां दूसरे जिलों में शाम 6 बजे तक कि रोजाना कोरोना रिपोर्ट अधिकतम शाम 6.30 बजे तक अपडेट होकर मीडिया के पास पहुंच रही है तो सतना में यह रिपोर्ट रात 9 के बाद वह भी एक दिन पुरानी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। जबकि यही हाल बाजार का है जहां आज भी मेले भरते देखे जा रहे हैं। जबकि राज्य शासन के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी मेला और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं। प्रति शुक्रवार को आज भी सतना के संतोषी माता मंदिर में मेला लगता है। जहां कोई भी प्रशासन का अधिकारी रोक-टोक करने नहीं पहुंच रहा है।

बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात तक 46 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही जिले में तीसरी लहर में 204 संक्रमित एक्टिव मरीज मौजूद हैं। जबकि आठ लोग ही स्वस्थ हुए। रविवार को ही 514 सेंपल लिए गए। वहीं कोरोना काल की बात करें तो अब तक जिले में 12194 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जबकि 2019 से अब तक 3 लाख 72 हजार 908 सेंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना से 133 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि 11 हजार 857 लोग ठीक हो चुके हैं।

नहीं बढाई जा रही सेंपलिंग 

एक दिन में जिले में मात्र चार से पांच सौ लोगों के ही सेंपल लिए जा रहे हैं। उसमें से भी 40 से 50 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अगर रोजाना एक हजार से अधिक सेंपल लिए जाएं तो कितनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *