Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: सतना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी और पूर्वी छोर में चल रहे वाहन पार्किंग के ठेके निरस्त

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने सतना जंक्शन के पश्चिमी और पूर्वी छोर में चल रही वाहन पार्किंग के ठेके को रद्द कर दिया है। दोनों छोरों की पार्किंग का ठेका लाइसेंसी अमित खम्परिया के नाम पर था। साथ ही दोनों छोरों की पार्किंग को खाली करने के लिए 7 दिन का समय भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी 2022 को जारी नोटिस में रेलवे ने कहा है कि पश्चिम और पूर्वी छोर के साइकल, स्कूटर, कार का ठेका निरस्त कर दिया गया है। पूर्वी क्षेत्र में 55 लाख 88 हजार 888 और पश्चिमी छोर का 6 लाख 88 हजार 388 का ठेका था। पूर्वी क्षेत्र का ठेका 16 अक्टूबर 2019 से 15 अक्टूबर 2023 तक और पश्चिमी क्षेत्र 12 अगस्त 2019 से 11 अगस्त 2024 तक का था। इसी तरह मैहर स्टेशन में 5 लाख 51 हजार 888 का ठेका था जो कि 16 अक्टूबर 2018 से 15 अक्टूबर 2023 तक था। उक्त राशियां वार्षिक बताई गई हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *