Thursday , April 17 2025
Breaking News

Rewa: तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर मचाया बवाल

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ तीन दिन पहले लापता हुए किशोर की डेड बॉडी मिलने पर परिजनों ने पीएम के समय संजय गांधी अस्पताल में जमकर बवाल मचाया है। एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि गत 7 दिसंबर को सुबह की सैर पर निकले किशोर का शव संदिग्ध हालत में 48 घंटे बाद सगरा थाना क्षेत्र की भाठी नहर से बरामद हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव की शिनाख्त करते हुए संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी में रखा दिया था, लेकिन चौथे दिन पीएम के समय परिजनों ने बवाल मचा दिया था। एहतियात के तौर पर अमहिया, बिछिया, सगरा और समान का बल मौजूद रहा।

 परिजनों ने  लगाया हत्या का आरोप 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि विनीत कुमार गुप्ता पुत्र मेवालाल (16) निवासी संजय नगर थाना समान 7 दिसंबर की सुबह 5 बजे सुबह की सैर पर रतहरा नहर गया था। लेकिन जब सुबह 6 बजे ट्यूशन के समय में नहीं पहुंचा तो स्वजन परेशान हुए। फिर लगा कि शायद 8 बजे ट्यूशन से लौटे। किशोर नहीं लौटा तो उसके संपर्क में रहने वाली एक लड़की और एक लड़का के घर जाकर पूरी कहानी जानी। लेकिन वह गुमराह करते रहे।

लापता युवक का नहर से शव बरामद 

48 घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर मिला शव, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस अंततः शाम तक समान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच 9 दिसंबर की शाम 4 बजे सगरा थाना क्षेत्र की भाठी नहर में एक लाश मिली। तब समान पुलिस ने सगरा पुलिस से संपर्क कर शव की शिनाख्त विनीत कुमार गुप्ता के रूप में कर अस्पताल में शाम 6 बजे शव रखा दिया।

छावनी में तब्दील रहा अस्पताल 

एसजीएमएच में शुक्रवार को सुबह से चल रहे बवाल को लेकर एएसपी शिव कुमार वर्मा सहित अमहिया थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह, बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, सगरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल और समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अंततः दोपहर 3 बजे के बाद 5 लोगों के खिलाफ FIR के बाद परिजन पीएम के लिए राजी हुए। तक पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *