Thursday , April 17 2025
Breaking News

MP: भारतीय सिन्धु सभा करेगी सामाजिक प्रतिभाओ को सम्मानित

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था भारतीय सिन्धु सभा सतना इकाई की कार्यकारिणी बैठक संस्था अध्यक्ष विजय जग्यासी की अध्यक्षता में रविवार को कंवर नगर सिन्धी कॉलोनी स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी पार्क परिसर में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपी गेलानी, संभाग प्रभारी विक्रम चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद मनवानी, गोपीचंद कापड़ी, मनोहर आर्तनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था महामंत्री अशोक चांदवानी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिसंबर माह मे भारतीय सिंधु सभा सतना द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिन्धु रत्न सम्मान,श्रेष्ठ सामाजिक व्यक्तित्व महिला एवं पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में विनोद गेलानी ने जानकारी देते हुए बताया युवा शाखा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आगामी 28 नवंबर को भोपाल में आयोजित की गई है।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपी गेलानी,संभाग प्रभारी  विक्रम चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद मनवाणी ,गोपीचंद कापड़ी मनोहर आरतानी , अध्यक्ष विजय जग्यासी, अशोक आहूजा अशोक चांदवानी, विनोद गेलानी, राजेश कोटवानी, रंजीत सेनानी, नारायणदास, गुलाबी युवा शाखा अध्यक्ष जितेंद्र साबनानी, आशीष मंघनानी, मनोज नोतानी, महिला शाखा अध्यक्ष राखी होतचंदानी, सिमरन होतचंदानी, कशिश नागदेव, रेशमा डिसूजा एवं कई सदस्य उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *