Friday , April 11 2025
Breaking News

Satna: कमलनाथ का आरोप, भाजपा ने पुलिस और पैसे के बल पर हमारे चुनाव को लूटा है!

  • सांसद को जब लोग दौड़ाए तो बहुत आनंद आया-पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह 

  • सत्ता में बैठे झूठे प्रपंची लोगों को जब तक हम गाड़ नही देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेगे-लखन घनघोरिया

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को एक लोकसभा सीट सहित दो विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा लेकिन सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र की सीट ने कांग्रेस की लाज बचा ली। यहां से कल्पना वर्मा ने 12 हजार से अधिक मतों से जीतकर कांग्रेस की झोली में 31 साल बाद सीट लौटाई। क्षेत्र की जनता को इसके लिए आभार जताने आज पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ रैगांव पहुंचे और आभार सभा को संबोधित किया। कांग्रेस की आभार सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि पिछले 5 महीने में 5 उपचुनाव हुए रैगांव और दमोह में हम जीते, जोबट पृथ्वीपुर, और खंडवा की कहानी अलग है। पुलिस और पैसे की बात है हमारे चुनाव को लूटा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे रैगांव के मतदाता गरीब है पर मूर्ख नहीं हैं, बिकाऊ नहीं हैं। आपने शिवराज सिंह के कानों में घंटी बजाई, मोदी के कान में घंटी बजाई। इस दौरान कमल नाथ ने किसानों को भी संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानून को उदाहरण देकर समझाया और कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद की बात कर मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करते हैं।

तो बीस हजार मतों से जीततीं कल्पना : अजय सिंह
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि दारू पैसा का असर न होता तो कल्पना वर्मा 20 हजार वोट से जीततीं। उन्होंने कहा कि आज अधिकारी किसान युवा कोई खुश नहीं है, खुश है तो केवल भाजपा के नेता खुश है।अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक कांग्रेस जन एकता के साथ भाजपा को हराने के लिये कमर कस ले तो 2023 में कमलनाथ के नेतृत्व में होने वाले चुनावों में फिर से कांग्रेस सरकार बनाएगी। रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। अजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकारों में कोई वर्ग खुश नहीं है। किसान नाराज है, युवा नाराज है, अधिकारी परेशान है तो फिर खुश कौन है। खुश है तो सिर्फ भाजपा के लोग। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बेतहाशा बढ़ा दिया है। हर आदमी परेशान है। चुनाव के पहले भाजपा ने झूठे वादे किये थे कि महंगाई कम करेंगे। लेकिन हुआ उल्टा, हमें 2023 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प लेना है, चुनाव के लिए आज से ही जुट जाना है। जनता के बीच अभी से पहुंच कर उन्हें भाजपा की असलियत समझाना है। विंध्य से भाजपा को हराने की शुरुआत हो चुकी है।यहां की जनता ने शिवराज सरकार को आइना दिखा दिया है। इसके लिए मैं रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।

इन्होंने भी किया संबोधित 

सभा को संबोधित करते हुए जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि सत्ता में बैठे झूठे प्रपंची लोगों को जब तक हम गाड़ नही देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेगे। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा सांसद को जब लोग दौड़ाए तो बहुत आनंद आया बहुत मजा आया। वहीं चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा की 2023 में महाभारत के युद्ध में अर्जुन की भूमिका में कमलनाथ और सारथी की भूमिका में राहुल भैया रहेंगे। वहीं पूर्व विधायक उषा चौधरी ने कहा कि हमारे समाज के 90 फीसद लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक कल्पना वर्मा ने भी अपनी जीत को रैगांव क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए उनका आभार जताया। सभा को कांग्रेस जिला कांग्रेस प्रभारी नरेश सराफ, दमोह विधायक अजय टंडन, जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *