Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Harshada: जानिए, कौन है मॉडल हर्षदा रेडकर, जिन पर महाराष्ट्र के मंत्री ने लगाए हैं सनसनीखेज आरोप

Model Harshada Redkar Nawab Malik: digi desk/BHN/मुंबई/ मुंबई के क्रूज ड्रग्स मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और रोज ही कई खुलासे हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने अब एनसीबी अधिकारी समीर वानखेडे को घेरने के लिए अब उनकी साली हर्षदा रेडकर को भी इस विवाद में घसीट लिया है और आरोप लगाया है कि समीर वानखेडे की साली ड्रग्स मामलों में आरोप रह चुकी है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज है।वहीं इस मामले में समीर वानखेडे की भी सफाई आ गई है और उन्होंने कहा कि मैंने साल 2017 में क्रांति रेडकर से शादी की थी और नवाब मलिक जिस केस का जिक्र कर रहे हैं, तब में सर्विस में भी नहीं था। गौरतलब है कि समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति रेडकर जहां एक अभिनेत्री है, वहीं साली हर्षदा रेडकर भी मॉडलिंग में काफी समय से सक्रिय है।

 मलिक ने शेयर किया ट्वीट

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेडे की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर ड्रग्स के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पुणे कोर्ट में लंबित चल रहे मामले के सबूत भी पेश किए हैं। वहीं इससे पहले नवाब मलिक ने ट्विटर पर एक ऑडियो जारी किया था। साथ ही इस ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इस ऑडियो में बात करने वाले दो लोगों में एक स्टालिन डिसूजा है तो दूसरा एनसीबी अधिकारी है।

आपको बता दें कि स्टालिन डिसूजा का नाम तब सुर्खियों में आया था जब जब प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि किरण गोसावी और स्टालिन के बीच आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की बात हुई है और इस राशि में से 8 करोड़ रुपए समीर वानखेडे को दिए जाने हैं।

आर्यन केस को अपहरण केस बनाने की कोशिश

नवाब मलिक ने अपने सनसनीखेज आरोप के साथ आर्यन खान ड्रग मामले को फिरौती और अपहरण का मामला बताने की कोशिश कर रहे हैं। नवाब मलिक लगातार आरोप लगा रहे हैं कि समीर वानखेडे ने शाहरुख खान के बेटे से फिरौती वसूलने के लिए उनके अपहरण की साजिश रची थी।

About rishi pandit

Check Also

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *