Saturday , May 11 2024
Breaking News

Dhanteras 2021: Dhanteras पर धातु खरीदना होता है शुभ, जानिये, खरीदारी का सही समय और मुहूर्त

Dhanteras Shopping Timing: digi desk/BHN/भोपाल/ धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस दिन से शुरु हुआ त्योहार भाईदूज तक चलता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। मान्यता के मुताबिक इस दिन शॉपिंग खास तौर पर धातु की खरीदारी का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन चांदी, सोना, बर्तन, गाड़ी आदि खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है। अगर यही शॉपिंग शुभ मुहूर्त पर की जाए तो ज्यादा फायदा और लाभ देती है।

क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त?

धनतेरस पर खरीदारी करने के दो दो खास योग बन रहे हैं, अगर इन खास योग के अनुसार धनतेरस के शुभ दिन शॉपिंग की जाए, तो बहुत शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस के दिन धनतेरस त्रिपुष्कर योग बन रहा है। कहा जा रहा है कि इस योग में खरीदारी करने वालों का भाग्योदय होता है। यह शुभ योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनाता है। बता दें कि द्वादशी तिथि 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर सुबह 11:30 तक रहेगी। इसलिए इस योग का लाभ सिर्फ 2 नवंबर को सुबह 11:30 तक ही उठाया जा सकता है। यानी इस बार आप धनतेरस पर 1 नवंबर से लेकर 2 नवंबर की सुबह 11:30 तक शुभ मुहूर्त में आप मन पसंद चीजें घर ला सकते हैं। इस दिन अगर आप बर्तन खरीदते हैं तो ध्यान रहे, खाली बर्तन लाने की जगह कुछ भरकर रखना शुभ होता है।

क्यों मनाया जाता है धनतेरस?

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धनवंतरी हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इसे धन त्रयोदश (Dhan Triyodash) भी कहा जाता है।

About rishi pandit

Check Also

विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है

वैशाख की विनायक चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *