Monday , November 2 2026
Breaking News
ID:241658812

Samsung Users Alert: सैमसंग बंद करने जा रहा अपनी क्लाउड सर्विस, आप भी तत्काल कर लें यह काम, वर्ना होगा नुकसान 

Samsung Users Alert: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  यदि आपके पास भी सैमसंग का मोबाइल है तो अलर्ट हो जाइये। कंपनी की ओर से सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स को मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें कंपनी के क्लाउड स्टोरेज से अपनी तस्वीरों को माइग्रेट करने के लिए कहा जा रहा है। पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स तक यह मैसेज पहुंचाया जा रहा है। Samsung ने एक बयान जारी करके भी अनुरोध किया है कि यूजर्स क्लाउड स्टोरेज से अपनी तस्वीरों को हटा दें। यदि यूजर्स खुद ऐसा नहीं करते हैं तो एक निश्चित अवधि के बाद उनकी तस्वीरों को नष्ट कर दिया जाएगा।

Samsung पहले ही जारी कर चुकी थी चेतावनी

हालांकि इस बारे में Samsung ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। Samsung ने पहले एक बयान जारी कर कहा था, 30 सितंबर 2021 से गैलरी सिंक और माई फाइल्स के लिए ड्राइव स्टोरेज अब सैमसंग क्लाउड पर सपोर्ट नहीं करेंगी और यहां से यूजर्स का डेटा हटा दिया जाएगा। अगर किसी यूजर के पास प्रीमियम स्टोरेज सब्सक्रिप्शन प्लान है, तो यह 1 अगस्त 2021 से अपने आप रद्द हो जाएगा और रिफंड जारी किया दिया जाएगा।

जानिए क्या है Samsung Cloud Storage

सैमसंग के क्लाउड स्टोरेज में मोबाइल कॉन्टैक्ट्स, कैलेंडर और फोटो का बैकअप लिया जाता है। कंपनी ने इमेज क्लाउड स्टोरेज की आपूर्ति बंद करने का विकल्प चुना है और अपने उपभोक्ताओं को हटाए जाने से पहले क्लाउड में सेव गई किसी भी तस्वीर को डाउनलोड करने के लिए कहा है। हालांकि, यूजर्स अपने डेटा का बैकअप और सिंक करना जारी रख सकते हैं, साथ ही कॉन्टैक्ट्स, कैलेंडर और नोट्स को रेस्टोर भी कर सकते हैं।

यूजर्स को या तो अपनी तस्वीरों को माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव पर माइग्रेट करने या अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। समय सीमा से पहले ही डेटा डाउनलोड करने से सैमसंग क्लाउड स्टोरेज समाप्त हो सकता है। गैलरी सिंक, ड्राइव और प्रीमियम स्टोरेज सब्सक्रिप्शन उन सुविधाओं में से हैं जिन्हें बंद कर दिया जाएगा।

Samsung Users: यहां जानिए डेटा को सुरक्षित रखने का तरीका

यूजर्स अपनी गैलरी के साथ-साथ सैमसंग क्लाउड में स्टोर डेटा को अपने पर्सनल स्टोरेज में डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप यह विकल्प चुनते हैं तो OneDrive इंटीग्रेशन उपलब्ध नहीं होगा। डाउनलोड करने के लिए ‘Download my data’ मेनू पर जाएं। इसकी प्रोसेस निम्नानुसार है

 

About rishi pandit

Check Also

Samsung Galaxy S25 5G पर Flipkart की दिवाली सेल में ₹52,249 की डील, 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  फ्लिपकार्ट पर Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है. इस सेल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *