Monday , April 29 2024
Breaking News

Umaria: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, कुछ देर बाद नवजात की सांस टूटी 

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ दुष्कर्म पीड़ित एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ऑब्सर्वेशन और स्वास्थ्य अमले की कड़ी देख-रेख के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता के नवजात को नही बचाया जा सका है। पीड़ित महिला को स्थानीय राम गोपाल यादव की मदद से आरोपी छोटू बनारसी इसी वर्ष मार्च माह में अपने ग्राम यूपी के चंदौली ले कर चला गया था। जहा उसे अपने घर मे बंधक बनाकर क़ई बार दुष्कर्म किया था। शिकायत पर चंदिया पुलिस ने लगभग चार माह बाद जुलाई माह में पीड़ित महिला को आरोपी के चंगुल से आाद कराया गया। वही मुख्य आरोपित छोटू बनारसी एवम सहयोगी आरोपी रामगोपाल को गिरफ्तार किया था।

कमजोर हो गई थी महिला

बीच चार माह में पीड़ित महिला आरोपी की प्रताड़ना की वजह से अत्यधिक कमोर हो गई थी,वही जब पुलिस ने पीड़ित महिला को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया तब वह गर्भवती हो गई थी। बताया जाता है कि 14 अक्टूबर को प्रसव वेदना से पीड़ित महिला चंदिया अस्पताल पहुंची, परंतु हालत ठीक नही होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहा पीड़ित महिला ने नवजात पुत्री को जन्म दिया, परन्तु वजन कम होने की वजह से सार्थक प्रयास के बावजूद नवजात पुत्री की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इस घटना से पीड़ित महिला को गहरा आघात पहुंचा है।

डीएनए टेस्ट होगा

इस मामले में पुलिस ने डीएनए आदि के लिए सैंपलिंग कराई है,जिससे ये साफ हो सकेगा कि पुत्री का एक्चुअल पिता कौन है,वही मामले में रूरी कार्यवाही कर मर्ग आदि की कायमी की गई है। पुलिस के कड़े ऑब्सर्वेशन एवम स्वास्थ्य अमले के सार्थक प्रयास के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता के नवजात पुत्री को बचाया नही जा सका।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

स्थानीय थाना अंर्तगत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अशोक पिता मोहन साहू निवासी ग्राम छिल्पा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर द्वारा एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर काफी दिनों से दुष्कर्म किया जा रहा था। जब किशोरी ने शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376,(2)(एन), 506 ताहि 5एल/6 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *