Thursday , June 19 2025
Breaking News

Satna: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नन्हे फरिश्तों ने की जरूरतमंदों की मदद

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ईद-ए-मिलदुन्नबी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। इस साल हर साल से ज्यादा रौनक रही, करोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लोग अपने स्तर पर इस त्योहार को मना रहे हैं। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबिउलअव्वल की 12 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार की अपनी अहमियत है। इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न मनाते हैं मिठाइयां बांटते हैं, मिलाद करते है और जुलूस निकालते हैं. घरों को सजाते हैं. कुरान ए पाक की तिलावत और इबादत भी की जाती है। गरीबों को दान-पुण्य भी दिए जाते हैं।

इसी सिलसिले में जवाहर नगर मैत्री उन्नति कॉलोनी के यूथ डेवलपमेंट एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अध्यक्ष शेरू खान की अगुवाई में आज जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। संस्था से जुड़े दो नन्हे फरिश्तों में शेरू खान की बिटिया शीरीन एवं बेटे मोहम्मद अल शागिल ने अपने नन्हे हाथों से बड़ा काम करते हुए लगभग कंबल, फल और शॉल का वितरण किया. गौरतलब है कि इन मासूम बच्चों के द्वारा लंबे अरसे से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। ईद मिलादुन्नबी त्योहार के मौके पर यह पुनीत कार्य करते हुए इन नन्हे फरिश्तों ने कहा कि इस्लाम धर्म और हमारे आका से हमें गरीब कमजोर जरूरतमंदों की मदद की शिक्षा मिली है।उन्होंने कहा कि जिंदगी में एक और नेक बनना बेहद जरूरी है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *