Monday , April 29 2024
Breaking News

Sharad Purnima: कल शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी आप पर 

Sharad Purnima 2021: digi desk/BHN/ हिंदू मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है। इस दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी की उत्पत्ति हुईं थी। इस लिए माता का प्राक्ट्य दिवस भी माना गया है। कोजागरी पूर्णिमा की रात को देवी की पूजा की जाती है। यह दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है। शरद पूर्णिमा के दिन भक्त माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कहा जाता है कि इन उपायों के करने से घर में समृद्धि आती है। इस साल पूर्णिमा 19 अक्टूबर को है। आइए जानते है कैसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

1. शरद पूर्णिमा पर सुबह उठकर स्नान करें। फिर एक साफ चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी की फोटो या प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद मां की विधि-विधान से पूजा करें। लक्ष्मी को कमल अर्पित करें।

2. शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें पान अर्पित करें। पान के पत्ते को पवित्र और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

3. शरद पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर घर का साफ-सफाई करें। वह स्नान आदि से निवृत होकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। माता को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। शाम के साम मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। इसे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

4. मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कौड़ियां काफी पसंद है। ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन पूजा में कौड़ियों का इस्तेमाल करें। पांच कौड़ियों को पूजा के स्थान पर रखें। वह बाद में लार रंग के कपड़े में पोटली बनाकर तिजोरी में रखें। इससे कभी धन की कमी नहीं होगी।

नोटहमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *