Monday , April 29 2024
Breaking News

Rashifal 19th October: आज अचानक धन लाभ का योग है, नया काम शुरू करेंगे, जानिए कैसा रहेगा शरद पूर्णिमा पर आपका राशिफल 

मेष- आज आप अपने महत्व को जान सकते हैं। दैनिक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों का दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी के साथ नए संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको नई ऊर्जा का अनुभव होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने स्तर से हर मामले को निपटाने की कोशिश करेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।

वृष- आज आप कोई नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिलाएगा. जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं, उन्हें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद हो सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। यथासंभव रचनात्मक रहें। नई कार्यशैली आपको नए परिणाम देगी। समस्याओं के समाधान के लिए मन नए विचारों पर केंद्रित रहेगा।
मिथुन- आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। आपकी बुद्धि हर छोटे बड़े खतरे को भांप लेती है इसलिए आज अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपको परेशान करने का कोई बहाना ढूंढ़ सकते हैं, लेकिन कोर्ट से जुड़े कोर्ट केस आज आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके ख़र्चे ज़रूर बढ़ेंगे, लेकिन आप अपनी ख़ुशियों में इन सब पर ज़्यादा ध्यान नहीं देंगे। निजी जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहेगा और काम के हालात भी पहले से काफी मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में काम के चलते दूरियां आ सकती हैं। मन आज उदास रहेगा।
कर्क- पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है। आप समझ जाएंगे कि लोगों के मन में क्या चल रहा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टि मिल सकती है। मेहनत के दम पर व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। खर्च के मामलों में अपने दिमाग पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। अगर आपमें धैर्य है तो आपको सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है और आपके कार्यों की सराहना हो सकती है।
सिंह- संबंधों को सुधारने और पुरानी गलतफहमियों को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए आज का दिन उत्तम है. व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है जिससे आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। कई दिनों से आपको जो निराशा मिल रही थी वह आज खत्म होगी। आशावादी रहने से परिवार और समाज में मान सम्मान मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। कोई नई जिज्ञासा मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
कन्या- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी जिससे आप किसी को अपना बना लेंगे और पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. जिन जगहों पर आपको बातचीत करनी है, वहां आज ही अपनी दस्तक जरूर दें ताकि आपका रुका हुआ काम हो सके। निजी जीवन को लेकर कुछ चिंताएं सामने आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे चीजें सुधरेंगी। काम को लेकर आप काफी मजबूत स्थिति में रहेंगे और आपके खर्चे भी पूरे होंगे। आज आप परिवार के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं।
तुला- यदि आप स्वयं किसी कार्य का नेतृत्व करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन यदि आप दूसरों के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन सामान्य है. चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी है। काम ज्यादा होगा। आज मेहनत भी अधिक हो सकती है। इससे आपको काफी फायदा होगा। आप कुछ नया सीख सकते हैं। मांगलिक समारोह में भी शामिल होने की संभावना है। नए दोस्तों से मिलना फायदेमंद हो सकता है।
वृश्चिक- आज आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी. लेकिन साथ ही काम में भी बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों या शिक्षार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है, उन्हें आज लाभ कम देखने को मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों
को प्राथमिकता दें और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है।
धनु- आप एक स्वतंत्रता प्रेमी व्यक्ति हैं। ज्ञान आपके अंदर स्वाभाविक रूप से मौजूद है और आज आप इसका लाभ उठाएंगे। आप अपने ज्ञान को अपने आसपास के लोगों से परिचित कराएंगे। पारिवारिक जीवन के प्रति आपका रवैया कुछ अलग रहेगा, जो कुछ लोगों को हैरान कर देगा। आप अपने काम पर पकड़ बनाए रखेंगे और आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि की संभावना रहेगी। आज किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।
मकर- आज आप किसी तरह अपना काम पूरा करेंगे और लोगों से मदद मिलती रहेगी. कोर्ट से जुड़े काम समय पर पूरे होने के योग हैं। कोई पुराना कर्ज बचा है तो उसे चुकाने का मन बन सकता है। रिश्तों के दायरे में कुछ पुराने मामलों में निर्णय लेने से आपको फायदा हो सकता है। आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपसे खुश रहेंगे। काम के प्रति समर्पण से अधिकारी और बुजुर्ग भी प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ- आज आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी. साथ ही आपकी मेहनत भी सफल होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता या नए जॉब इंटरव्यू के लिए समय सही है। आर्थिक लाभ होगा। कोई करीबी आपको खुशनुमा पल जीने का मौका दे सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आपको लगेगा कि आज सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा चैट करेंगे। मन में भ्रम के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।
मीन- दिन की शुरुआत धार्मिक विचारों को ध्यान में रखकर करेंगे। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भावना भीतर से जागृत होगी। आज बहुत खर्चा होगा। परिवार के सदस्य खरीदारी कर सकते हैं। मंदिर जाने की इच्छा रहेगी और आप अपने निजी जीवन को लेकर काफी सावधान रहेंगे। जीवन साथी को कोई परेशानी न हो, आज उसका पूरा ख्याल रखेंगे। काम के प्रति आपकी गंभीरता भी दिखाई देगी। आपकी सेहत में अच्छा सुधार होगा, जिससे आज का दिन सेहतमंद रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *