Sunday , May 5 2024
Breaking News

Rashifal 18th October: आज कोई काम मुश्किल नहीं, खुशभरा माहौल रहेगा, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन 

मेष- अगर दिल में खुशी है तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है और आज आपके साथ भी ऐसा ही होगा। मन से बहुत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज आपका मन माता को उपहार देने का होगा और आपके मन में उनकी सेवा करने की इच्छा जागृत होगी। ऑफिस को लेकर आपका व्यवहार बिल्कुल अलग दिखेगा। आज आप काफी तैयार दिखेंगे और अपने काम को लेकर काफी परिपक्व भी रहेंगे। निजी जीवन को लेकर कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आप पार पाने की कोशिश करेंगे।

वृष- आज आपको अपने व्यापार की वृद्धि के लिए साझेदारी के बारे में सोचना चाहिए. व्यापार में धन आने की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आने वाले दिनों में आपकी आय स्थिर और बेहतर होने की पूरी संभावना है। लेकिन आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। विरोधियों और आलोचकों की उपेक्षा करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन- धन लाभ हो सकता है। ऐसे कार्य से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा। आज कई दिलचस्प विचार और योजनाएँ बन सकती हैं। अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप खुद को साबित करेंगे और खुद को दिखाएंगे। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है। आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कर्क- आज मन में बहुत भावुकता रहेगी। कुछ पुरानी यादों को ताजा कर आप थोड़े गंभीर रहेंगे। आंखों से आंसू भी आ सकते हैं। आप अभी शादीशुदा हैं तो अपने जीवन साथी को अपनी स्थिति बताएं। काम की स्थिति अच्छी है। आपके प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन कोई पुराना कर्मचारी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने लव पार्टनर से कोई वादा कर सकते हैं। आप अपने साथी के साथ जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। पार्टनर से मनमुटाव खत्म होगा।
सिंह- आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके निजी जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। दूसरों की भावनाओं के बहकावे में न आएं, अपने दिल की सुनें और आप सही रास्ता अपनाएंगे। सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति में किसी बड़े नेता का आशीर्वाद मिलेगा। दिन भर के कामों के कारण आलस्य महसूस हो सकता है। प्रेमियों के बीच मनमुटाव कम होगा।
कन्या- ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। आप अपने काम में नए प्रयोग करने में सफल हो सकते हैं। आपके लिए दिन ठीक है। आज आप जो कुछ भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। पार्टनर को भी फायदा होगा। रोजमर्रा के कार्यों में लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं।
तुला- माता-पिता के प्रति प्रेम का भाव रहेगा। आपको लगेगा कि बहुत समय बीत चुका है, लेकिन आपने उनके लिए कुछ नहीं किया। इस भावना से भरकर आप उनके बारे में कुछ सोचेंगे। बीमा पॉलिसी लेने में सावधानी बरतें और कोई गारंटी न लें। कोर्ट से जुड़े मामले आपके लिए सफल रहेंगे। आपको काम को लेकर भावुक होने से बचना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक लाभ होगा। आंखों की समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक- आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना चाहिए, सहकर्मियों से झगड़ा होने की संभावना है। आज खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी अद्भुत क्षमता का उपयोग करें। आने वाले दिनों में किए गए काम फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप बाहर जा रहे हैं तो ऑफिस का काम पार्टनर पर छोड़ सकते हैं।
धनु – नौकरी, करियर और धन के मामले में दिन अच्छा है। अगर आप नई नौकरी या प्रमोशन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपके प्रयास पूरे हो सकते हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं। कई लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।
मकर- आज आप शारीरिक श्रम पर ध्यान देंगे। कड़ी मेहनत करना आपका सबसे बड़ा गुण है और आप इससे पीछे नहीं हटते। आज आपके ज़मीर से कोई आवाज़ आएगी, जिसे सुनकर आपका काम बन जाएगा और आपको बहुत अच्छा लगेगा। ऑफिस में आपकी बुद्धिमत्ता की सराहना होगी और आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आज आपकी ईमानदारी से प्रसन्न होकर आपकी पदोन्नति की बात कर सकते हैं।
कुंभ- आज आप खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपको विभिन्न प्रकार के अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। नकारात्मक चिंताओं को छोड़ दें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। आप नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन अच्छा है। कड़ी मेहनत होगी। आप इससे लाभ उठा सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें।
मीन- आज आप ताकत और धैर्य से काम लेंगे। आप दिन भर पैसों के बारे में सोचते रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों से भी लाभ होने की संभावना है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा काम आपके सामने आ सकता है। दैनिक कार्य अधिक होंगे। कुछ ही समय में सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखें। ऑफिस में आपकी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा।

About rishi pandit

Check Also

शुक्र व गुरु तारा हुआ अस्त नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जाने कब होगा उदय

नवग्रह में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *