Wednesday , November 4 2026
Breaking News

T20 World Cup 2021 : वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रनों से हराया

T20 World Cup 2021, BAN vs SCO : digi desk/BHN/ टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड की टीम से हो रहा है। बांग्ला देश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाये। स्कॉटलैंड की ओर से क्रिस ग्रीव्स ने सर्वाधिक 45 रन बनाये। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। स्कॉटलैंड के खिलाड़ी शुरु से ही स्पिन गेंदबाजों से सहमे दिखे। बांग्ला देश की ओर से मेंहदी हसन ने 4 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट लिए। मुस्तफिजुर और शाकिब अल हसन ने 2 -2 विकेट लिए।

इसके साथ ही बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) ने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाकिब ने इस मैच में 2 विकेट लेकर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाकिब के अब 108 विकेट हो गए हैं और वह टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं।

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने हाल ही में टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मात दी है। ऐसे में बांग्लादेशी प्रशंसक अपनी टीम की जीत की उम्मीद कर सकते हैं। स्कॉटिश टीम एक प्रतिस्पर्धी टीम है, लेकिन यह भी सच है कि यह टीम बांग्लादेश जैसी मजबूत नहीं है।

बांग्लादेश: प्लेइंग XI

1. महमूदुल्लाह (कप्तान) 2. लिटन दास 3. सौम्य सरकार 4. शाकिब-अल-हसन 5. मुश्फिकुर रहीम 6. आफिफ हुसैन 7. नुरुल हसन (विकेटकीपर) 8. मेहदी हसन 9. मोहम्मद सैफुद्दीन 10. तस्कीन अहमद 11. मुस्तिफुजर रहमान

स्कॉटलैंड: प्लेइंग XI

1. कायले कोइत्जर 2. जॉर्ज मुसनी 3. मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर) 4. रिची बेरिंगटन 5. कैलुम मैक्लॉड 6. माइकल लेस्क 7. क्रिस ग्रिव्स 8. मार्क वैट 9. जोस डैवे 10. सैफयां शरीफ 11. ब्रैडले व्हील

About rishi pandit

Check Also

CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *