Friday , July 5 2024
Breaking News

बिहार में पहले चरण का मतदान कल, 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी मैदान में

Bihar 1st Phase Voting :newdelhi/ बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चंद घंटों बाद शुरू हो जाेगा। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष हैं। आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। लोकजनशक्ति पार्टी यानी LJP के 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी इलाके से पिछली बार (2015 के विस चुनाव में) लालू की पार्टी राजद के 27 विधायक जीतकर आए थे। पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव के लिए भी पहला दौर बेहद महत्वपूर्ण है। दलों के हिसाब से देखें तो पहले चरण में RJD के सबसे ज्यादा 25 विधायक मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर JDU है, जिसके 23 विधायक हैं। भाजपा के 13 और कांग्रेस के 8 विधायक हैं।

इसलिए भी अहम

बिहार का यह चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि कोरोना महामारी के बीच यह दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है। इससे पहले कई देश संक्रमण फैसले के डर से अपने यहां चुनाव टाल चुके हैं। बिहार चुनाव के दौरान कोरोना महामारी को फैसले से रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

शोध से चला पता, कोलकाता में कुल मौतों में से 7.3 प्रतिशत शॉर्ट-टर्म एयर पॉल्यूशन की वजह से होती है

कोलकाता एक शोध से यह बात सामने आई है कि कोलकाता में कुल मौतों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *