Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP CM: खाद को लेकर एक्शन मोड में शिवराज सरकार, कालाबाजारी पर लगेगी रासुका!

Shivraj government of mp on action mode: digi desk/BHN/ भोपाल/ प्रदेश में रबी सीजन की बोवनी की शुरुआत के साथ डीएपी खाद के वितरण को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि किसी भी सूरत में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को खाद बिना किसी परेशानी के मिलना चाहिए। उधर, गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होगी। वहीं, सहकारिता विभाग ने मुरैना और भिंड में खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भोपाल से अधिकारी भेजा। उन्होंने बताया कि तीन हजार टन खाद एक-दो दिन में पहुंच जाएगी। इससे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

मुरैना, भिंड सहित कुछ अन्य जिलों में डीएपी खाद के वितरण को लेकर समस्या आ रही है। इसकी वजह से किसानों को खाद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नकद खाद विक्रय केंद्रों पर भीड़ लगने की वजह से अव्यवस्था भी फैल रही है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर कृषि, सहकारिता, राज्य सहकारी विपणन संघ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके खाद की स्थिति को लेकर समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि खाद के वितरण में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। लापरवाही और शिकायत आने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद की ऑफलाइन बिक्री के दौरान कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो पाए। किसानों को बिना परेशानी के खाद मिलना चाहिए। मुरैना और भिंड के कलेक्टरों को खाद वितरण व्यवस्था को बनाने और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। किसानों को एनपीके खाद के बारे में जागरुक किया जाए। यह भी डीएपी की तरह प्रभावी है।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *