Sunday , May 12 2024
Breaking News

Rewa: ट्रैक्टर-एंबुलेंस के बीच भिड़ंत में एक मजदूर की मौत, तीन घायल, पर्वत नाथ मंदिर के सामने हुई दुर्घटना

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/   ट्रैक्टर एंबुलेंस में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से ट्रैक्टर सवार एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन श्रमिक घायल हो गए है। घटना बीती रात लगभग 9 बजे की है। बताया जा रहा है। कि सीधी की ओर से आ रही एंबुलेंस रीवा की ओर आ रही थी। अचानक नेशनल हाइवे 39 बदवार पर्वत नाथ मंदिर के सामने गुढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से एंबुलेंस की भिड़ंत हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है।

प्राइवेट एंबुलेंस सिंगरौली से रीवा मरम्मत के लिए जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर में सवार मजदूर सोलर प्लांट के हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार मजूदर राशन आदि की खरीदी करने गुढ़ गए हुए थे। रात में वे राशन लेकर प्लांट लौट रहे थे, तभी बदवार में वे हादसे का शिकार हो गए।

उप्र के रहने वाले हैं मजदूर 

मृतक मजदूर सहित घायल उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। घायलों को गुढ़ पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। साथ ही दुर्घटना को लेकर जांच कर रही है। घायल मजदूरों में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सोलर प्लांट के नजदीक हुए हादसे की जानकारी लगते ही प्लांट के लोग मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को मदद पहुंचाई।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *