Thursday , May 16 2024
Breaking News

Sonam Kapoor: Sonam ने पहनी अजीबो-गरीब ड्रेस, फैंस बोले- पैसे खत्म हो गए क्या जो पर्दे पहने हैं..!

Sonam Kapoor: digi desk/BHN/बॉलीवुड में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस है। उनका फैंशन सेंस हमेशा चर्चाओं में रहता है। सोनम भी सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखरेती हैं। अब अपने एक आउटफिट के कारण अभिनेत्री ट्रोल हो गई। यूजर्स सोशल मीडिया पर सोनम का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

दरअसल सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज पोस्ट की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री एक सफेद ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। सोनम की ये ड्रेस ट्रेंड हो रही है। इस ड्रेस में एक फीमेल बॉडी का फिगर बना है।

जो यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सोनम कपूर ने अपने हेयर्स बांधे हुए हैं। रेड लिप्सिटक और सुंदर ईयररिंग्स पहने है।

बता दें यह ड्रेस डिजाइनर Roksanda Ilincic के ऑटम विंटर 2021 कलेक्शन की है। सोनम इस ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। हालांकि कई यूजर्स ने अभिनेत्री की ड्रेस पर खिल्ली उड़ाई है।

एक यूजर ने लिखा कि रणवीर सिंह को पता चला तो ड्रेस लेने आ जाएगा। वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ये क्या पहना है।  एक अन्य ने लिखा कि पैसे खत्म हो गए क्या जो पर्दे पहने हैं।

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री इन दिनों लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना खूबसूरत घर के बारे नें फैंस को बताया था।

 

About rishi pandit

Check Also

रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा का गाना ‘गाल के तोहरा डिंपल’ रिलीज

मुंबई भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे और अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा का गाना 'गाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *