Tuesday , May 14 2024
Breaking News
रैगांव की नई विधायक कल्पना वर्मा

Satna: कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे टूटने नहीं दूंगी- कल्पना वर्मा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ प्रदेश में होने जा रहे उप चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। कांग्रेस आलाकमान ने रैगांव विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेत्री कल्पना वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कल्पना वर्मा इसके पूर्व भी कांग्रेस की टिकट पर रैगांव से चुनाव लड़ चुकी हैं तथा तब उन्हें मात्र 18000 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। रैगांव विधानसभा क्षेत्र यूं तो भाजपा नेता, पूर्व मंत्री और रैगांव से विधायक रहे स्व. जुगुल किशोर बागरी का गढ़ माना जाता रहा है परंतु इस विधानसभा में पिछले चुनावों के दौरान बड़े उलटफेर भी हुए हैं। भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी के निधन के पश्चात रिक्त हुई इस विधानसभा सीट में उप चुनाव हो रहे हैं।

भाजपा में स्व. जुगुल किशोर बागरी का वारिस साबित करने की होड़…!

रैगांव विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए कल्पना वर्मा को हाथ का साथ दे दिया है, जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा को बागरी परिवार पर भरोसा तो है परंतु इस बार हालात बदले हुए नजर आ रहे हैं। अंदरखाने खबर यह है कि बागरी परिवार को कई सदस्य चुनाव मैदान में उतरने को आतुर हैं तथा अपने आपको स्व.जुगुल किशोर बागरी का सच्चा वारिस साबित करने के लिए आपस में ही उलझ रहे हैं।

चुनाव लड़ने के लिए बहुत से मुद्दे- कल्पना

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद रैगांव विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने “भास्कर हिंदी न्यूज” से बात करते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों का भरोसा अव भाजपा से उठ गया है, बीते 20- सालों से भाजपा सिर्फ घोषणाएं कर के चुनाव जीतती रही है। पर इस बार उसका यह फरेबा नहीं चलेगा। कल्पना वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, कुपोषण, क्षेत्र का विकास कांग्रेस का मुख्य मुद्दा रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उन्हें सिर्फ चुनाव के समय ही आम जनता याद आती है। घोषणा करते समय उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि जिस योजना की घोषणा वह कर रहे हैं वह नीतिगत है या नहीं। कांग्रेस नेत्री कल्पना वर्मा ने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं एक ब्लाक में एक ही सीएम राइज स्कूल स्कूल खोलने की नीति बनाई वे रैगांव में एक ब्लाक में तीन-तीन स्कूल कैसे खोल सकते हैं..! कल्पना वर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को क्षेत्र में पानी का संकट नजर आने लगा और इसके लिए आनन-फानन योजनाएं बनने लगीं, जबकि इन समस्याओं का दंश तो रैगांव विधानसभा क्षेत्र के कई गांव पिछले 20 साल से झेल रहे हैं। विंंध्य क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के भीतर अंतर्कलह के सवाल पर कांग्रेस ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है तथा सभी के सहयोग से पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है।

मैहर, चित्रकूट की तरह रैगांव भी जीतेंगे

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि मैहर एवं चित्रकूट में भी उपचुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। यह पार्टी की एकजुटता का परिणाम है। इसी प्रकार हम रैगांव विधानसभा सीट भी जीतेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *