Monday , May 13 2024
Breaking News

Satna: कोविड टीकाकरण महाअभियान, गुरूवार को डेढ़ लाख डोज वैक्सीन का लक्ष्य

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले के शत-प्रतिशत वयस्क व्यक्तियों को टीके की प्रथम डोज दिलाने 30 सितम्बर को अभियान चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि जिले के विकासखंडो में डेढ़ लाख कोविशील्ड डोज का वितरण किया गया है। इनमें अमरपाटन 16 हजार, मैहर 25 हजार, मझगवां और रामपुर बघेलान 16-16 हजार, सोहावल 18 हजार सतना अर्बन 16 हजार, रामनगर 12 हजार, नागौद 16 हजार और उचेहरा को 15 हजार डोज वैक्सीन दी गई है। सतना अर्बन में 47 टीकाकरण केन्द्र, मझगवां में 56 केन्द्र, उचेहरा में 49 टीकाकरण केन्द्र अमरपाटन विकासखंड में 51 केन्द्र, रघुराजगनर में 52 केन्द्र और विकासखंड नागौद में 64 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर ने जगतदेव तालाब की साफ-सफाई में किया श्रमदान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर स्थित जगतदेव तालाब में एकत्र मलबे और जलकुंभी की साफ-सफाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *