Saturday , November 7 2026
Breaking News

Family Pension: केंद्र सरकार का अहम फैसला, अब इन नागरिकों को आजीवन मिलेगी फैमिली पेंशन

Family Pension Latest Update: digi desk/BHN/ केंद्र ने फैमिली पेशन पाने वाले नागरिकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मानसिक या शारीरिक अक्षमता से पीड़ित के फैमिली पेंशन आय मानदंड को बढ़ा दिया है। ऐसे में बच्चे और भाई-बहन आजीवन पारिवारिक पेंशन पाने के पात्र होंगे। अगर उनकी अन्य अर्जित आय फैमिली पेंशन से कम रहती है। मतलब मृतक सरकारी कर्मचारी द्वारा प्राप्त आखिरी सैलरी का 30 प्रतिशत और वेतनभोगी के लिए स्वीकार्य मंहगाई राहत को मिलाकर पेंशन बनाई जाएगी।

फिलहाल दिव्यांग बच्चे और भाई-बहन परिवार पेंशन के लिए पात्र है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बैंक कर्मचारियों के परिवारों के लिए इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के फैमिली पेंशन को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को सहमति दी। ऐसे में बैंक कर्मचारियों की परिवारिक पेंशन 30 हजार से 35 हजार रुपए तक हो गई।

सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों के वेतन संशोधन पर समझौते में इंडियन बैंक एसोसिएशन ने पिछले साल 11 नवंबवर को यूनियनों के साथ साइन किया था। जिसमें पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी और नियोक्ता के योगदान को बढ़ाने का प्रस्ताव था। इसे स्वीकार कर लिया गया है। पहले पेंशनर्स के लास्ट वेतन का 15,20 और 30 फीसद का स्लैब था। जिसकी अधिकतम लिमिट 9,284 रुपए थी। सरकार ने नए पेंशन स्कीम में नियोक्ताओं के योगजान को 14 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *