Court Gangwar: digi desk/BHN/राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगवार हो गया। वकील के भेष में आए हथियारबंद दो बदमाशों ने कोर्ट रूम में पहुंचकर गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी पर गोलियां चला दी। जितेंद्र गोगी को पेशी पर लाया गया था। जितेंद्र की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों का भी एनकाउंटर कर दिया। जितेंद्र गोगी एक बड़ा अपराधी है, जिस पर कई केस चल रहे हैं। माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए उस पर फायरिंग की गई थी। वहीं रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठे हैं। कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस थोड़ी देर में घटना की विस्तृत जानकारी देगी।
कोर्टरूम में चली गोलियां, एक मीटर दूर थे जज
मामले की गंभीरता को इससे समझा जा सकता है कि यह फायरिंग कोर्ट रूम में हुई है। हमलावरों और जज के बीच महज एक मीटर का फासला था। एक महिला वकील के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पहले से पता था कि जितेंद्र गोगी पर हमला हो सकता है। हालांकि इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि बदमाश हथियार लेकर कोर्ट में कैसे आ गए। घटनाक्रम कोर्ट रूप नंंबर 207 का है।
Bhaskar Hindi News