Monday , April 29 2024
Breaking News

Astrology: शनि देव अक्टूबर में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों का बुरा समय होगा खत्म 

Shani dev will walk straight in october: digi desk/ अगले महीने यानी अक्टूबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र ग्रह दो अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह भी इस दिन कन्या राशि में गोचर करेंगे। वहीं शनि देव 11 अक्टूबर से सीधी चाल शुरू करेंगे। इसका असर शनि के प्रकोप से पीड़ित सभी जातकों को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से लोगों को लाभ होगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि के गोचर से फायदा होने वाला है।

तुला-शनि ढैय्या से पीड़ित तुला राशि के जातकों को 11 अक्टूबर के बाद काफी लाभ होगा। किस्मत बदल जाएगी। सभी बाधाएं खत्म होंगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। बेरोजगारों को अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं।

मिथुन-मिथुन राशि पर इस समय शनि ढैय्या का प्रभाव है। इस कारण इस राशि के लोग मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। उन्हें 11 अक्टूबर के बाद इससे राहत मिलने की संभावना है। आय के नए स्नोत बन सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर शनि का गोचर शुभ फल देगा।

धनु-शनि देव के गोचर काल से धनु राशिवालों का बुरा समय समाप्त होगा। पुराने सभी अटके काम पूरे होंगे। वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना है। कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

शनि के प्रकोप से बचने के उपाय

1. शनि के दोष से मुक्ति पाने के लिए पीपल के पेड़ की हर दिन सात बार परिक्रमा लगाएं।

2. जल में काले तिल को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

3. शनिवार के दिन काले कुत्तों को सरसों की तेल की रोटी खिलाएं।

4. सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाने से शनि देव के प्रकोप से राहत मिलती है।

5. मंत्र – ऊं शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *