Friday , August 1 2025
Breaking News

Satna: समाजसेवियों ने आर्थिक रूप से कमजोर छह बेटियों की भरी स्कूल फीस

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या धवारी में सद्भावना के सिपाही टीम द्वारा सेंट्रल सिंधी पंचायत महिला शाखा की अध्यक्ष ज्योति मननानी के मुख्य आतिथ्य में बेटियों की पूरी फीस दी गई। संयोजक उमेश साहनी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पढ़ने में अव्वल आर्थिक रूप से कमजोर छह बेटियों की फीस 5400 रुपये दी गई।

इसका पूरा आर्थिक योगदान लता सुरेश मारवाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुभाष चंद्र मिश्रा, जानवी साहू, डॉ हेमंत डेनियल, मनोज नोतानी, कविता विश्वकर्मा, विमला सिंह सैनी, डॉ. रचना शुक्ला, मोनिका अवस्थी, राजेश कोटवानी, विक्रम शर्मा, विपिन त्रिपाठी, गणेश गर्ग, अर्चना मिश्रा, इंदु लता गर्ग, ददानी प्रसाद शर्मा, नीलांबर झा, जितेंद्र सबनानी, रवि शंकर गौरी, मुन्ना गौरी आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *