Panipat: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमते नजर नहीं आ रहे हैं। यूपी की घटनाओं के बाद अब हरियाणा के पानिपत में संगीन मामला सामने आया है। यहां पहले एक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया और फिर समझौते के लिए मां पर दवाब बनाया गया। मांं नहीं मानी तो उसके हाथ भी वही हश्र किया। यह सब तक हुआ जब आरोपी जेल में कैद है। और तो और महिला से दुष्कर्म उसके पति के सामने किया गया। पति की गर्दन पर चाकू रख आरोपितों ने इसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार मजदूरी करता है और यहां के ऊझा रोड पर रहता है। पीड़िता के पिता ने आईजी को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी की रात को उसकी 13 साल की बेटी के साथ उस समय दुष्कर्म किया गया जब वह बाथरूम गई थी। उसी मकान में किराए पर रहने वाले आरोपी ने बेटी का मुंह दबाया और हरकत को अंजाम दिया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर थाना चांदनी बाग पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी अभी भी जेल में है।
मामले में मकान मालिक ने 1 लाख रुपए लेकर गवाही न देने के लिए समझौते का दबाव डाला। 1 सितंबर को दूसरे मकान मालिक बबलू ने भी पिस्तौल के बल पर समझौता कराने का प्रयास किया। उन्होंने समझौता नहीं किया तो उससे 4 सितंबर को कमरा खाली करवा लिया गया। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास गया तो पुलिसकर्मी ने कागज पर जबरन साइन करवा लिए और भगा दिया। जब तीनों घर जा रहे थे, तभी दो बाइकों पर आरोपित निरंकार का भाई राजू, राजन, उसकी मां, दोस्त, गुड्डन लाल और बबलू ने उन्हें घेर लिया। उसकी पत्नी के बाल पकड़ कर सेक्टर-24 के पार्क में ले गए। वे वीडियो बनाने लगा तो बबलू ने मोबाइल तोड़ दिया और गर्दन पर चाकू रख दिया। राजू, उसके दोस्त, बबलू व गुड्डन ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पत्नी को कार से ले गए और राजू ने फिर से दुष्कर्म किया। वे थाने में शिकायत देने गए तो उन्हें भगा दिया गया।