Corona disease, farah khan covid-19 tests positive: digi desk/BHN/ कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान (Farah Khan) कोरोना संक्रमित हो गई है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। फराह कोविड-19 की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। इसके बावजूद वह संक्रमण के चपेट में आ गई। उन्होंने उनके करीब आए लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। बता दें फराह खान इन दिनों एक कॉमेडी शो जज कर रही हैं। अब उनकी जगह सिंगर मीका सिंह शो में नजर आएंगे।
फराह खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- मुझे हैरानी हो रही है कि ऐसा हुए, क्योंकि मैंने काला टीका नहीं लगाया था। मैंने दोनों डोज लगवा ली है, इसके बावजूद पता नहीं कैसे पॉजिटिव हो गई। मैंने संपर्क में आए लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी है। अगर किसी को बताना भूल गई हूं, तो अपना कोविड टेस्ट करवा लें। उम्मीद है जल्द ठीक हो जाउंगी।
फराह खान ने कोरोना संक्रमण होने के कारण कॉमेडी शो से ब्रेक लिया है। इससे पहले उन्होंने कई रियलिटी शो शूट किए हैं। फराह ने हाल ही में सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी के साथ शूटिंग की है। साथ ही कोरियोग्राफर ने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 13 सीजन का एक स्पेशल एपिसोड भी अमिताभ बच्चन के साथ शूट किया है।