Friday , May 3 2024
Breaking News

Crime: नाबालिग लड़के से यौन शोषण और शादी के आरोप में 19 वर्षीय लड़की को जेल

19 years old girl jailld for sexually assaulting: digi desk/BHN/तमिलनाडु पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है। उस पर एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण और उससे शादी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मामला कोयंबटूर जिले के पोलाची इलाके का है। यहां पेट्रोल पंर पर काम करने वाली 19 वर्षीय लड़की की कुछ महीने पहले लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों 26 अगस्त को लापता हो गए। लड़के के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। वह कोयंबटूर में साथ रह रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़के से शादी करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में लड़की को पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 5 (I) और धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। लड़की को विशेष अदालत में पेश किया गया और कोयंबटूर केंद्रीय जेल में भेज दिया है। वहीं लड़के को माता-पिता को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार युवती ने 10वीं कक्षा फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगी। वहीं युवक भी पेट्रोल पंप पर काम करता था। लड़की को लड़के से प्यार हो गया और उसके साथ डिंडीगुल चली गई। उन्होंने गुरुवार को डिंडीगुल में शादी की और कोयंबटूर वापस लौट आए। जहां किराए के मकान में रहने लगे। लड़के की मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब लड़की को शिकायत के बारे में पता चला तो उसने पोलाची के महिला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। शहर के चाइल्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मनोज रगुनाथन ने कहा कि इस तरह के केस साधारण नहीं है। लड़के साथ युवती को भी उचित परामर्श दिया जाना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के रांची में बाइक-कार की टक्कर, दंपति व दो बच्चों की मौत और एक अस्पताल में भर्ती

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में एक चार पहिया वाहन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *