Saturday , September 21 2024
Breaking News

अवैध देशी व हाथ भट्टी शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 1,20000 की शराब बरामद, हाथ भट्टियां की तहस-नहस

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भोपाल मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस अवैध शराब के तस्करों व हाथ भट्टी की शराब बनाने वालों के खिलाफ रविवार को जिले भर में बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने सवा लाख से ज़्यादा की अवैध शराब बरामद की एवं कई तस्करों को पकड़ा। पुलिस टीम ने जगह जगह दविश दे कर महुआ लाहन व देशी शराब बनाने वाली भट्टियां तहस-नहस कर डालीं। पुलिस ने यह समूचा अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में चलाया। इस पूरे अभियान में सम्बंधित थानों के प्रभारी व पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

24 घण्टे में 99 आरोपी पकड़े

पुलिस ने इस अभियान के दौरान 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न थानों में कुल 99 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, जिनसे कुल 138 लीटर कच्ची शराब ,1227 पाव देसी शराब एवं 32 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की गई जिसकी कुल कीमत 1,20130 बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के मुताबिक अवैध शराब एवं अवैध शराब निर्मित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए सतना पुलिस द्वारा पिछले 5 वर्षों में अवैध शराब बनाने वालों के साथ ही देसी शराब एवं हाथ भट्टी बनी बनाने वालो एवं बेचने वालों का भी डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संबंधी बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *