Saturday , November 7 2026
Breaking News

Gallantry Awards 2021: 1380 पुलिस कर्मियों को वीरता, सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा, देखिये सूचि 

मध्य प्रदेश के 6 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित

Gallantry Awards 2021:digi desk/BHN/ केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों (गैलेंट्री अवॉर्ड) की घोषणा कर दी है। इस बार 662 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक, 628 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 662 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इस तरह इस साल कुल 1,380 पुलिस कर्मियों को पदक मिलेगा। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 23 ITBP कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से से 20 सेना के वे जवान हैं जो मई-जून 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ हुई झड़प में शामिल थे। यह सीमा पर आमने-सामने की झड़पों और सीमा सुरक्षा कर्तव्यों में ITBP जवानों के लिए दिए गए सबसे अधिक वीरता पदक हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस साल 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। IGP कश्मीर ने जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी, जिन्हें इस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अब तक के सर्वोच्च 257 वीरता पदकों से अलंकृत किया गया है।

वीरता पदक

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएमजी) 02

वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 628

सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) 88

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) 662

मध्य प्रदेश: List of Awardees Police Medal for Gallantry

अभिषेक तिवारी, आईपीएस, SP

अजीत सिंह, ASI

विपिन खल्को, ASI

रामपदम, ASI

अभिषेक तिवारी, आईपीएस, SP

रवि द्विवेदी, AC

मध्य प्रदेश: PRESIDENT’S POLICE MEDAL FOR DISTINGUISHED SERVICE

राजेश गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक, एजेके, पीएचक्यू, भोपाल

डी श्रीनिवास राव, अतिरिक्त महानिदेशक, प्रशासन, पीएचक्यू

आदर्श कटियार, अतिरिक्त महानिदेशक, खुफिया, पीएचक्यू

वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में से 256 जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैं। इनके अलावा 151 सीआरपीएफ से, 23 आईटीबीपी से, 67 ओडिशा पुलिस, 25 महाराष्ट्र से और 20 छत्तीसगढ़ से हैं।

परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर (मानद लेफ्टिनेंट) योगेंद्र सिंह यादव को स्वतंत्रता दिवस पर मानद कप्तान के पद से सम्मानित किया गया है। साथ ही 337 सेवारत सेना कर्मियों को मानद कप्तान के पद से सम्मानित किया गया है जबकि 1358 कर्मियों को मानद लेफ्टिनेंट का पद प्रदान किया गया है।

सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *