Saturday , November 7 2026
Breaking News

PM Modi: PAK के आजादी वाले दिन PM Modi का बड़ा ऐलान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

Independence Day 2021: digi desk/BHN/ भारत में जहां आजादी की 75वीं वर्षगांठ बनाने की तैयारी हो रही है, वहीं 14 अगस्त, शनिवार को पाकिस्तान अपनी आजादी का दिन मना रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर बंटवारे के दर्द को याद दिलाया है। पीएम मोदी ने यह बड़ा ऐलान भी किया कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। #PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।’

पीएम मोदी को इंटरनेट मीडिया पर मिला समर्थन

#PartitionHorrorsRemembranceDay की इस पहल पर पीएम मोदी को इंटनरेट मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स पीएम की हां में हां मिलाते हुए लिख रहे हैं, ‘एकदम सही मोदी जी, देश का बंटवारा हुआ हो, लाखों लोग मारे गए हों, इस दिन सिर्फ आजादी कैसे मनें जहां लोगो का खून बहा हो। एक यूजर ने लिखा, देश इस बंटावरे को नहीं भुला सकता। हमें इस दंश को याद रखना होगा। जय हिन्द।

जिन्ना की जिद्द से पाकिस्तान अलग मुल्क तो बन गया, लेकिन वो आज भी भारत के लिए मुश्किले पैदा कर रहा है। आज आतंकवाद और पाकिस्तान, एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। भारत हमेशा से सहनशील रवैया अपनाता रहा है, लेकिन वक्त के साथ रुख बदला और अब भारतीय सेना पड़ोसी मुल्क को सबक भी सीखा रही है।

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *