Friday , November 6 2026
Breaking News

Independence Day: लाल किले पर पहली बार सुरक्षा में लगे कंटेनर, राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन आज शाम 7 बजे

Independence Day 2021:digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहली बार लाल किले की सुरक्षा में कंटेनर लगा दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मेट्रो एक दिन पहले यानी शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार 15 अगस्त तक यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं होगी। हालांकि इस अवधि में मेट्रो ट्रेन सामान्य रूप से चलती रहेगी। दिल्ली मेट्रो को ओर से भी इस बारे जानकारी साझा की गई है।

लाल किले पर कड़ी सुरक्षा, एंटी ड्रोन रडार भी लगाए

लाल किले पर इस बार पहले की तुलना में सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी की गई है। लाल किले के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट के बाद बड़े-बड़े कंटेनर लगा दिए गए हैं। साथ ही एंटी ड्रोन रडार भी स्थापित किया गया है, ताकि संदिग्ध ड्रोन दिखने की स्थिति में उसे तत्काल मार गिराया जा सके। साथ ही चौकसी बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी है। दिल्ली में 13 और 15 अगस्त तक सभी यातायात रूट डायवर्ट पर रहेंगे।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक वाहन चालक को उत्तरी से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मदर टेरेसा क्रीसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, इसके अलावा कनॉट प्लेस जाने के लिए मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट चौक, नया बाजार, पीली कोठी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित

परंपरा के मुताबिक देश के राष्ट्रपति आज शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों प्रसारित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसकी बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।

About rishi pandit

Check Also

जिस बीमारी का करते थे इलाज, उसी से हार गए जिंदगी की जंग पद्मश्री न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक महापात्र

नई दिल्ली जिस डॉक्टर के लिए दूसरों के दिमाग की जटिल बीमारियों को पहचानना और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *