Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: पुलिस महानिदेशक प्रति सप्ताह बंदियों की समस्याओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनेंगे

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जेल मुख्यालय अरविन्द्र कुमार द्वारा बंदियों के हितार्थ अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें महानिदेशक राज्य की जेलों में निरूद्ध बंदियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे तथा उनकी समस्याओं का समाधान किये जाने का प्रयास करेंगे। उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह में बंदियों की समस्याओं को सुना जावेगा जिससे बंदियों की समस्याओं के निराकरण में गतिशीलता के साथ-साथ समस्याओं के निराकरण में प्रशासकीय स्तर पर आने वाली कठिनाईयां भी त्वरित रूप से दूर होंगी।
कल्याण अधिकारी केन्द्रीय जेल सतना ने जानकारी दी कि जेल में परिरूद्ध विचाराधीन, दण्डित बंदियों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रतिसप्ताह सोमवार व शुक्रवार को बंदी परेड लगाई जाती है। बंदियों की स्वास्थ्य, पेशी, अवकाश(टी.आर), विधिक सेवा, सरकारी वकील, मुलाकात इत्यादि समस्याओं को सना जाता है व निराकरण किया जाता है। बंदी परेड में जेल अधीक्षक, जेल उप अधीक्षक, अष्टकोंण, वारंट, कल्याण अधिकारी, विधि, चिकित्सा प्रभारी एवं अन्य संबंधित जेल स्टॉफ बंदियों की समस्याओं का निराकरण के लिये उपस्थित रहते है।

 नोडल अधिकारियों को एनएसपी पोर्टल पर आधार नंबर सत्यापित कराने के निर्देश

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण ने बताया कि भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के माध्यम से संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छावत्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न स्तरों से अग्रेषित की जाने वाली विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदनों के संबंध में कार्यवाही संपादित किये जाने के निर्देश संयुक्त संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा दिये गये हैं।

जिसके अनुसार एल-1 (शैक्षणिक संस्था द्वारा अधिकृत नोडल अधिकारी) एवं एल-2 (जिले में पदस्थ सहायक संचालक) स्तर के अधिकारियों के आधार नंबर को एनएसपी पोर्टल पर दर्ज किया जाना भारत सरकार के द्वारा अनिवार्य किया गया है। आधार नंबर दर्ज करने के प्रक्रिया को पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है। पंजीकृत अधिकारी को पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज करते समय आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर भारत सरकार द्वारा ओटीपी भेजा जायेगा।
गौरतलब है कि एल-1 एवं एल-2 स्तर के अधिकारियों द्वारा एनएसपी पोर्टल पर विद्यार्थियों के आवेदनों का परीक्षण उपंरात सत्यापन किया जाता हैं। भविष्य में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से संबंधित सभी जानकारियों एवं निर्देशों का आदान-प्रदान पोर्टल पर पंजीकृत नोडल अधिकारी के मोबाईल नंबर के माध्यम से किया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *