Monday , November 9 2026
Breaking News

Satna: कोरोना की टेस्टिंग कम न करें, पहले डोज़ के बाद निर्धारित समय में दूसरा डोज़ जरूर लगवाएँ -शिवराज सिंह चौहान

सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में कोरोना की टेस्टिंग कम न की जाए। हमें हर हालत में कोरोना की तीसरी लहर प्रदेश में आने से रोकना है। साथ ही मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सावधानियाँ अनिवार्य रूप से बरती जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत पात्र जनसंख्या का वैक्सीनेशन जल्दी से जल्दी किया जाना है। पहले डोज़ के बाद दूसरा डोज़ जरूर लगवाएँ। दूसरे डोज़ के बाद ही कोरोना संक्रमण से पूरी सुरक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्य को दोबारा गति दी जाए, बारिश के कारण व्यवधान हुआ था। वैक्सीनेशन के लिए पुनः महा-अभियान भी चलाया जाए।

कोरोना कर्फ्यू के संबंध में जारी दिशा-निर्देश अब 20 अगस्त तक लागू रहेंगे

राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के सम्बन्ध में जारी पूर्व आदेशों को अधिक्रमित करते हुए गृह विभाग द्वारा 14 एवं 19 जुलाई 2021 को नवीन दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। यह निर्देश अब 20 अगस्त तक प्रभावशील रहेंगे। गृह विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने विंध्य क्षेत्र के पत्रकारों से भेंट की

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है। विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम द्वारा पत्रकारों को विधानसभा की अध्ययन यात्रा पर आमंत्रित करना सार्थक पहल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान विधानसभा की कार्यप्रणाली से अवगत होने आए विंध्य क्षेत्र के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संचार माध्यमों से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मदद मिलती है। साथ ही जनता की समस्याओं के संबंध में भी शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित होता है। प्रजातंत्र के विभिन्न स्तंभों के मध्य परस्पर संवाद आवश्यक है, जिसके लिए ऐसी अध्ययन यात्राओं का आयोजन आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम ने भी रीवा, सतना से आए पत्रकारों को संबोधित किया।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *