Wednesday , July 3 2024
Breaking News

दुष्कर्म के आरोपित को बहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को बहरी पुलिस ने करीब 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। कपूर त्रिपाठी थाना प्रभारी बहरी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2019 में आरोपित श्याम सुंदर पुत्र जगमोहन साकेत 20 वर्ष निवासी समरदह ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जब गर्भवती हो गई तो किसी से नहीं बताने की धमकी दिया। पीड़िता के माता-पिता जेल में होने के कारण वह अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। उसने एक बधाी को जन्म दिया तो इसकी जानकारी बड़ी बहन को हुई तो वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला पंजीबद्घ करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *