Wednesday , July 3 2024
Breaking News

कोरोना: मझगवां के दो क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़।अनुविभागीय दंडाधिकारी मझगवां एचके धुर्वे ने अनुभाग मझगवां अंतर्गत नगर परिषद चित्रकूट के आदर्श नगर तथा मझगवां की ग्राम पंचायत मझगवां में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है।
जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *